Hero Xpulse 450 Unveiled: दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ आई नई एडवेंचर बाइक

Neel Roy
Written by: Neel Roy

Published on:

Follow Us

एडवेंचर बाइक पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Hero MotoCorp ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Hero Xpulse 450 को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी ने इस नई एडवेंचर बाइक को इटली के मिलान में आयोजित ईआईसीएमए 2026 में पेश किया है। दमदार इंजन, शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और आधुनिक तकनीक के साथ यह बाइक उन लोगों को खास पसंद आ सकती है, जो लंबी यात्राओं के साथ मुश्किल रास्तों पर भी बाइक चलाने का शौक रखते हैं।

नई Hero Xpulse 450 में 421cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 46 bhp की अधिकतम पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में पूरी तरह से एडजस्ट होने वाला सस्पेंशन, TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स और एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इसे भारत के साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश करेगी। हालांकि, इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग पहले होगी और भारतीय बाजार में इसे बाद में उतारा जाएगा।

Hero Xpulse 450 का शानदार डिजाइन

Hero Xpulse 450 Launch
हीरो एक्सपल्स 450

Hero Xpulse 450 को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन खासतौर पर एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बाइक में बड़ा विंडस्क्रीन दिया गया है, जो तेज रफ्तार में हवा से बचाव करने में मदद करेगा। इसके अलावा गोल्डन कलर के वायर-स्पोक व्हील्स, ऊपर की तरफ उठा हुआ एग्जॉस्ट और नकल गार्ड इसे एक दमदार एडवेंचर बाइक वाला लुक देते हैं।

इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान राइडर को बेहतर आराम मिल सकता है। बाइक के पिछले हिस्से में खुला टेल सेक्शन देखने को मिलता है। वहीं, इसके फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर 450 की ब्रांडिंग दी गई है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाती है।

Hero Xpulse 450 के इंजन से मिलेगी दमदार पावर

नई Hero Xpulse 450 में कंपनी ने बिल्कुल नया 421cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 9,100 rpm पर 46 bhp की अधिकतम पावर और 7,500 rpm पर 38 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें Assist और Slipper Clutch भी दिया गया है, जो गियर बदलने के दौरान राइडिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। खास बात यह है कि 421cc इंजन होने के बावजूद कंपनी ने इस बाइक को 450 नाम के साथ पेश किया है।

ऑफ-रोडिंग के लिए मिलेगा एडवांस सस्पेंशन

हीरो एक्सपल्स 450 को खासतौर पर सड़क और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें KYB कंपनी के 43mm यूएसडी फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिन्हें राइडर अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकता है।

इन फ्रंट फोर्क्स में 22-स्टेप कंप्रेशन और रिबाउंड डैंपिंग एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बाइक में 225mm का लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करेगा।

Hero Xpulse 450 के फीचर्स भी हैं खास

Hero Xpulse 450 Launch
हीरो एक्सपल्स 450

फीचर्स के मामले में भी Hero Xpulse 450 काफी आगे नजर आती है। इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारी दिखाएगा। इसकी सबसे खास बात एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सुविधा पहली बार दी गई है।

बाइक में Rain, Road, Off-Road और Trail जैसे चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इन सभी सुविधाओं की मदद से राइडर अलग-अलग रास्तों और परिस्थितियों के अनुसार बाइक को इस्तेमाल कर सकेगा।

भारत में कब लॉन्च होगी Hero Xpulse 450?

Hero MotoCorp ने ईआईसीएमए 2026 में साफ किया है कि हीरो एक्सपल्स 450 को भारत के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की योजना पहले इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने की है। इसके बाद भारतीय बाजार में इसकी एंट्री होगी।

फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। साथ ही इसकी कीमत को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Hero Xpulse 450 के संभावित स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनजानकारी
बाइक का नामHero Xpulse 450
इंजन421cc, सिंगल-सिलेंडर
इंजन कूलिंगलिक्विड-कूल्ड
अधिकतम पावर46 bhp @ 9,100 rpm
अधिकतम टॉर्क38 Nm @ 7,500 rpm
गियरबॉक्स6-स्पीड
क्लचAssist & Slipper Clutch
फ्रंट सस्पेंशन43mm KYB यूएसडी फोर्क्स
सस्पेंशन एडजस्टमेंट22-स्टेप
सस्पेंशन ट्रैवल225mm
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरTFT
राइडिंग मोड्सRain, Road, Off-Road, Trail
ब्रेकिंग फीचर्सस्विचेबल डुअल-चैनल ABS
अन्य फीचर्सट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर
स्मार्टफोन कनेक्टिविटीएंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
भारत में लॉन्चबाद में
कीमतअभी घोषित नहीं

Himalayan 450 को टक्कर देगी Hero की यह नई बाइक

Hero Xpulse 450 को एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Royal Enfield Himalayan 450, BMW F 450 GS और KTM 390 Adventure जैसी बाइक्स से हो सकता है।

421cc इंजन, 46 bhp की पावर और एडवांस ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। लेकिन आपको बता दे की, इसकी असली कीमत और बाजार में प्रदर्शन का पता लॉन्चिंग के बाद ही चलेगा।

EICMA 2026 में Hero ने दिखाए दो नए कॉन्सेप्ट

Hero MotoCorp ने ईआईसीएमए 2026 में सिर्फ Xpulse 450 ही नहीं, बल्कि दो अन्य कॉन्सेप्ट मॉडल भी प्रदर्शित किए हैं। इनमें हीरो स्क्रैम्बलर कॉन्सेप्ट और हीरो क्लासिक कॉन्सेप्ट शामिल हैं। इन दोनों कॉन्सेप्ट के जरिए कंपनी ने अपनी आने वाली मोटरसाइकिलों की की पहली झलक पेश की है।

इसके अलावा कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने भी यूरोप में अपने कारोबार की शुरुआत की है। इस मौके पर Vida VX2 और Vida Dirt.E K3 की पहली ग्राहक डिलीवरी भी आयोजित कार्यक्रम में की गई।

Vida ने यूरोप के 10 देशों में अपने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिक्री मॉडल की शुरुआत की है। वहीं, इन दोनों इलेक्ट्रिक मॉडलों को कुछ यूरोपीय देशों के चुनिंदा शोरूम में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

FAQs

1. Hero की नई एडवेंचर बाइक कब सामने आई?

Hero Xpulse 450 को ईआईसीएमए 2026 में इटली के मिलान शहर में पेश किया गया है।

2. इस एडवेंचर बाइक में कितने सीसी का इंजन मिलता है?

इस एडवेंचर बाइक में 421cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

3. Xpulse 450 में कितनी पावर और टॉर्क मिलता है?

इसका इंजन 46 bhp की अधिकतम पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

4. इस बाइक में कितने राइडिंग मोड दिए गए हैं?

इस बाइक में Rain, Road, Off-Road और Trail समेत कुल चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

5. इस बाइक में कौन-सी नई सुविधाएँ मिलती हैं?

इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

6. कब भारतीय बाजार में दस्तक देगी Xpulse 450?

कंपनी पहले इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च करेगी। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग बाद में होगी। फिलहाल तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

7. कौन-सी एडवेंचर बाइक्स को चुनौती देगी नई Xpulse 450?

इसका मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450, BMW F 450 GS और KTM 390 Adventure जैसी एडवेंचर बाइक्स से होगा।

Disclaimer

इस लेख में दी गई हीरो एक्सपल्स 450 से जुड़ी जानकारी ईआईसीएमए 2026 में सामने आए विवरणों पर आधारित है। बाइक की कीमत, भारत में लॉन्चिंग की तारीख और कुछ अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। कंपनी भविष्य में इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में बदलाव कर सकती है। बाइक खरीदने से पहले Hero MotoCorp की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Neel Roy

Neel Roy

मेरा नाम Neel है, और मैं NewsKaGhar24 के लिए लेखन करता हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, नौकरी, एजुकेशन जैसे और अन्य विषयों पर लिँखने का अनुवब है। रोजमरह के न्यूज़ अपडेट से जुड़ी सभी जानकारी मैं आपको इस वेबसाइट द्वारा प्रदान करता रहूँगा, इसलिए जानकारीपूर्ण आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहिए।

For Feedback - nilayr224@gmail.com