
इंटरनेट और डिजिटल इंडिया के ज़माने में लगभग कई लोग ऑनलाइन प्लेटफार्म के द्वारा अपना आर्थिक रोजगार बड़ा रहे है। और इसी को देखते हुए अब बोहोत सरे लोग आगे बढ़ रहे है, और यूट्यूब पर रोजाना वीडियो अपलोड कर रहे है इस उम्मीद से की एकदिन वह भी यूट्यूब द्वारा अच्छी खासी आर्थिक रोजगार करेंगे।
लेकिन सही नियम और जल्दी सफलता ना पाने के कारन कई लोग अपने धैर्य को खो देते है। और ऐसा ही कुछ हुआ नलिनी उनागर के साथ, लाख रुपए खर्च करके अपने चैनल के लिए इन्होने सेट उप तैयार किया और यूट्यूब पर अपनी चैनल की शुरुवात की। लेकिन कुछ खास सफलता ना मिलने से उन्होंने अपने चैनल को बंध करने का फैसला किया।
आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया और, यूट्यूब पर कुकिंग चैनल बना के कैसे ग्रो कर पाएंगे इन सभी चीज़ों के बारें में हमारे आजके इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।
नलिनी उनागर यूट्यूब से हुई नाराज, चैनल किया बंध
कई सरे यूट्यूबर है जो कंटेंट क्रिएट करके यूट्यूब जैसे ऑनलाइन वीडियो प्लेटफार्म से लाखों की कमाई कर रहे है। जिसे देख कर बोहोत से लोग जोश में आ जाते है, और यूट्यूब पर अपना नसीब आजमाने की सोचते है। नलिनी उनागर जिन्होंने नलिनीस किचन के नाम से अपना एक चैनल बनाया था इस सपने के साथ की वह भी बाकियों की तरह यूट्यूब पर सफलता हासिल करेगी और आर्थिक उपार्जन के साथ सेल्फ इंडिपेंडेंट हो पायेगी।
लंबे समय से यूट्यूब पर काम करने के बाद जब ऑडियंस की और से उन्हें कोई खास रिएक्शन देखने को नहीं मिला, तब उन्होंने अपने चैनल के सभी वीडियो को डिलीट कर दिया और इस प्लेटफार्म को अलविदा कह दिया। नलिनी ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए बताया की उन्होंने करीब आठ लाख रुपए सिर्फ इक्विपमेंट खरीदने में खर्च की है।
पर अपने वीडियो पर व्यूज के कमी को देखते हुए उन्होंने उन सभी इक्विपमेंट को बेच दिया, और आगे वीडियो बनाना बंध कर दिया। उन्होंने दो सौ से भी ज्यादा वीडियो अपलोड था और दो हजार करीब सब्सक्राइबर उनके चैनल पर मौजूत थे। अपने चैनल को बनवाने में उन्होंने बोहोत पैसे इन्वेस्ट की थी, लेकिन उसके बदले में यूट्यूब से कोई खास इनकम वह नहीं कर पाई जिससे उनका मनोवल टूट गया।
I failed in my YouTube career, so I’m selling all my kitchen accessories and studio equipment. If anyone is interested in buying, please let me know. 😭 pic.twitter.com/3ew6opJjpL
— Nalini Unagar (@NalinisKitchen) December 18, 2024
कुकिंग चैनल शुरू करने का सही उपाय
एक सफल कुकिंग चैनल की शुरुवात करना और उसमे ग्रोथ पाना लगन, मेहनत, और आपके काम करने के निष्ठा पर निर्भर करता है। लेकिन किसी भी नई काम को शुरू करने में हर किसी को परेशानी आती है, जिसके लिए सही गाइडेंस और सठिक प्रोसेस को फॉलो करना जरुरी होता है।
भारत में कई महिलाएं है जिनके पास अच्छी हुनर तो है, लेकिन स्वनिर्भर होने के लिए कोई सही उद्योग या योजना नहीं है। पर यूट्यूब जैसा प्लेटफार्म आपके हुनर को प्रदर्शन करने का मौका भी देता है और साथी उसके क्राइटेरिया को पूरा करने पर पैसा भी। और यही वजह है की कई महिलाये अपने स्वादिस्ट खाना बनाने की हुनर को यूट्यूब पर उपलोड करना चाहती है जिससे की वह आत्मनिर्भर भी हो सके।
यूट्यूब पर चैनल क्रिएट करने के लिए सबसे पहले किसी एक थीम को चुने, अगर आपको खाना बनाना पसंद है तो आप कुकिंग केटेगरी को चूस कर सकते है। और जिस केटेगरी में आप अच्छे है उसमे नियमित रूप से वीडियो बनाने पर दर्शकों की और से भी अच्छा रेस्पॉन्स आएगा।
इसके बाद आपके वीडियो को रिकॉर्डिंग करने की जरुरत होती है, जिसके लिए शुरुवाती तोर में आप अपने स्मार्टफोन से ही रिकॉर्ड कर सकते है। चैनल आगे बढ़ने पर और कमाई शुरू होने पर आप अच्छे और महंगे जरुरति इक्विपमेंट को खरीद सकते है।
सही से अपने वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद बारी आती है एडिटिंग की, जोकि आपके मोबाइल में उपलब्ध काईनमास्टर, वीएन जैसे ऐप्स के द्वारा कर सकते है। और अंत में अपने वीडियो को अपने चैनल पर अपलोड करें एक अच्छे टाइटल, डिस्क्रिप्शन, और अच्छे थंबनेल के साथ।
धैर्य और मेहनत के साथ अपने काम अपने हुनर का प्रदर्शन करे, साथी दिन प्रति दिन अपने कंटेंट को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखते है तो आपके कुकिंग के शोक एकदिन सफलता में जरूर बदल जायेगा।
यूट्यूब ग्रोथ के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
यूट्यूब पर अगर आप वीडियो डालना चाहते है तो आपको कुछ गलतियों से साबधान रहना होगा, ताकि आपके चैनल का परफॉरमेंस अच्छा बना रहे।
यूट्यूब आधिकारिक के तोर पर बताये गए सभी नियम और शर्तों के बारें में आपको पता होना चाहिए, जिसका उलंघन करना आपको भरी पड़ सकता है। अपने वीडियो के क्वालिटी पर हमेशा ध्यान दीजिये, शुरुवाती हिस्से को हमेशा आकर्षक बनाये। समय के साथ साथ अपने कंटेंट में भी थोड़ा परिवर्तन लाते रहे ताकि ऑडियंस आपके वीडियोस में बने रहे।
साथी कोशिश करे रोजाना वीडियो अपलोड करने का, जिससे की आपके वीडियोस के परफॉरमेंस बेहतर और वाच टाइम बरकरार रहे। साथी वीडियो के साउंड क्वालिटी पर भी ध्यान देना चाहिए, और चैनल में ग्रोथ के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट का इस्तेमाल ना करे जिससे की चैनल पर गलत प्रभाव परे। और शुरुवात में ही ज्यादा आशा ना करते हुए अपने मेहनत पर ध्यान दे और अपना मनोवल को टूटने ना दे।
Disclaimer
यह सभी जानकारी पब्लिक सोर्सेज और सोशल मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के ऊपर आधारित है। ऐसे ही और सारी जानकारी के लिए हमारे newskaghar24.com वेबसाइट पर विजिट करें।