Mahindra XEV 9S की शानदार लुक्स और कमल की बैटरी पैक ऑप्शन लूटेगी लोगो का दिल, जाने इसके कॉन्फ़िगरेशन, रेंज, फीचर्स और प्राइस के बारें में

Mahindra XEV 9S

आज की आर्टिकल में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के लेटेस्ट एडिशन के बारें में हम चर्चा करने वाले हैं, जिसका नाम हैं Mahindra XEV 9S। अगर आपको यह नाम जाना पहचाना लग रहा हैं तो, इसकी वजह यह हैं की आप इसे XUV 7O का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्शन मन सकते हैं।

इसका शेप लोगो को कुछ जाना मना सा लग सकता हैं, लेकिन अंदर पूरी तरह से से यह महिंद्रा के इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित हैं। Mahindra XEV 9S को खरीदने में आपको एक और अच्छा कारन भी देखने को मिलेगा, जोकि हैं इसकी आकर्षक कीमत। 59 किलोवाट-पर-घंटे पैक 1 से ऊपर के वेरिएंट की कीमत लगभग 19.95 लाख से शुरू होती हैं। देखा जाये तो इसकी कीमत XEV 9E से लगभग 2 लाख रुपए काम हैं।

अब यह गाड़ी में आपको मल्टीपल बैटरी पैक ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जोकि हैं 59kWh, 79kWh, और पैक दो जो हैं मिडिल वेरिएंट वाला उसमे आपको एक नया 70kWh का बैटरी पैक वर्शन भी मिल जाता हैं। तो आइये आजके इस लेख में आगे बढ़ते हैं और इस कार के बारें में बिस्तर से चर्चा करते हैं।

Mahindra XEV 9S टॉप वर्जन की बैटरी और रेंज

बात करें इसके टॉप वर्शन के बैटरी पैक और रेंज के बारें में तो इसमें करीब 79kWh की बैटरी यहाँ आपको देखने की मिलने वाली हैं। इस कार में बेटरी पैक गाड़ी के निचे स्थित हैं, यह एक एलएफपी बेटरी पैक हैं। पर दिलचस्प बात यह हैं की यह दो नहीं वल्कि तीन अलग-अलग आकर के बेटरी पैक हैं। इसमें 59 किलोवाट और 79 किलोवाट के इंजन के ऑप्शन भी हैं, जो आपको BE6 और XEV 9E में भी देखने को मिलते हैं।

अब बात करें रेंज की तो, 59 किलोवाट-घंटे की बेटरी पैक 521 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती हैं। और 70 किलोवाट-घंटे की बेटरी 600 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने वाली हैं। और 79 किलोवाट की बैटरी पैक 679 किलोमीटर तक की रेंज आपको प्रदान करते हुए दिखाई देगी।

Mahindra XEV 9S की इंजन ऑप्शन

कॉन्फ़िगरेशन के बारें में बात करें तो तीन प्रकार के बैटरी ऑप्शन इस कार में देखने को मिलेंगे, और तीनो प्रकार के बैटरी ऑप्शन में आपको बेहद अच्छी आउटपुट रिजल्ट देखने को मिलेगा। 59kWh बैटरी पैक 231hp की पावर प्रदान करेगी और 380Nm का टार्क देने वाला हैं।

बात करें 70kWh बैटरी पैक के बारें में तो इसमें 245hp का हार्सपावर और 380 न्यूटन मीटर्स टार्क देखने को मिलेगा। यह आपको 600 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करने में शक्षम हैं। और अंत में बात करे 79kWh बैटरी पैक के बारें में तो इसमें 286hp की हार्सपावर और 380Nm की टार्क उत्पन्न करने में शक्षम हैं।

डिज़ाइन और लुक्स

महिंद्रा के द्वारा खुद के इलेक्ट्रिक कार, यानि डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार लांच किये हुए करीब एक साल हो गए हैं। और अपनी पहली एनिवर्सरी में महिंद्रा ने सोचा क्यों ना एक और प्रतियोगी को मार्किट में लाया जाये। और महिंद्रा का यह सोच कार प्रेमियों को भी बेहद पसंद आया Mahindra XEV 9S के रूप में, जोकि एक बड़ी गाड़ी हैं और एक शानदार एसयूबी हैं।

इसका डिज़ाइन काफी हद तक XEV 9E से मिलता जुलता हैं, और ऐसा होना ही था क्यूंकि यह दोनों कार एंग्लो प्लेटफार्म पर आधारित हैं। और यही एक असल कारन हैं की इनमे कई पार्ट्स शेयर किये गए हैं। आपको इस कार के सामने की डिज़ाइन में एक बड़ा हिस्सा और बम्पर देखने को मिलेगा, जोकि XEV 9E से लिया गया हैं।

Mahindra XEV 9S

आपको सिर्फ इसके डीआरएल में बदलाव देखने को मिलेगा। वे काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन इन दोनों की अपनी एक अलग पहचान हैं। पर यह देखने में काफी अच्छा लग रहा हैं इनमे कोई शक नहीं हैं। और आपको पता चल जायेगा की यह Mahindra XEV 9S हैं।

इसके साइड में देखेंगे तो आपको 18 इंच के एलाय व्हील देखने को मिलेंगे जो व्हील को काफी अच्छी तरह से फिट करते हैं। इसके ए-पिलर से लेकर बी-पिलर और यहाँ तक की सी-पिलर तक, यह काफी हद तक XEV 9E के सामान हैं। सबसे बड़ा बदलाव सी-पिलर के बाद होता हैं, क्यूंकि आपको यहाँ एक बोहोत ही सीधा हिस्सा दिखाई देता हैं। और XEV 9E की जैसा लुक नहीं मिलता हैं।

और अगर आप इसके पीछे का हिस्सा देखेंगे तो, XUV 7OO से मिलता-जुलता हैं, और हाँ महिंद्रा ने भी इस बात की पुष्टि की हैं की XUV 7OO के कुछ हिस्सों का उपयोग किया गया हैं, हलाकि यह बोहोत काम मात्रा में ही हैं।

बिना वजन के ग्राउंड क्लीयरेंस 201mm हैं, जो कि काफी अच्छा हैं। और इसके पीछे की तरफ इसे XUV 7OO से अलग करने के लिए बारीक़ अंतर मौजूद हैं। पीछे के हिस्सों में लाइट्स के चरों तरफ काला रंग की एक मोती पट्टी हैं। लाइट्स एलईडी यूनिट्स हैं और टेल लैम्प्स के अंदर भी आपको बोहोत अच्छी डेटलिंग देखने को मिलती हैं।

निचे आपको Mahindra XEV 9S का बैज मिलेगा, और उसके निचे बेहद चमकदार चीज़ें उपलब्ध हैं। इसलिए जरुरी नहीं हैं की आप इसे XUV 7OO से कंफ्यूज हो जाएँ, लेकिन कुछ सिमिलॅरिटी देखने को जरूर मिलेंगे।

महिंद्रा ने कार प्रेमियों के बिच इसे और भी आकर्षक डील बनाने के लिए इस कार में 12.3 इंच की तीन स्क्रीन स्टैण्डर्ड रूप से उपलब्ध करवाया हैं, और यहाँ तक की सनरूफ भी स्टैण्डर्ड हैं। कार के फ्रंट हिस्से में आपको इसके बिच की और काफी काले रंग का का हिस्सा नजर आएगा, जबकि किनारों पर आपको सफ़ेद हलके रंगो का भरपूर उपयोग देखने को मिलेगा। ताकि यहाँ मिलने वाले जगा की फीलिंग को बढ़ाया जा सके।

इसके अंदर ड्राइविंग सीट के साथ साथ पैसेंजर सीट भी काफी आरामदायक बनाये गए हैं। देखा जाये तो 20 लाख रुपए में आपको वह सब कुछ मिल जाता हैं, जोकि एक इलेक्ट्रिक कार के मामले में काफी अच्छा हैं।

Mahindra XEV 9S में मिलने वाले फीचर्स

टेक फीचर्स की बात करें तो आपको तीन स्क्रीन मिलती हैं, 12.3 इंच का डिजिटल डायल, 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, और यात्री के लिए भी 12.3 इंच की एक डेडिकेटेड स्क्रीन मिलती हैं। एयर कंडीशन, सीट वेंटिलेशन, साथी इसके बिच में बेहद साडी शॉर्टकट बटन्स भी हैं जिससे की आप इन सभी फीचर्स को इस्तेमाल कर सकते हो।

टेक फीचर में शामिल एक और खासियत की बात करें तो इसमें आपको ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी देखने को मिलेंगे, जोकि ड्राइवर को किसी भी खतरे से सतर्क करने में उपयोगी हैं। इसके अलावा अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री और ऑटोपार्क शामिल हैं।

इसके अलावा एलईडी हेडलैम्प्स, ड्राइवर सीट मेमोरी, कनेक्टेड टेक, 16-स्पीकर हरमन कार्डों साउंड सिस्टम, 2 जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, रियर ऐसी वेंट्स, वायरलेस फ़ोन चार्जर, थर्ड रौ रेक्लिने, और 500 लीटर का बूट कैपेसिटी यहाँ देखने को मिलती हैं।

ड्राइविंग के समय भी आपको इसमें बेहद कम्फर्ट महसूस होने वाला हैं। दूसरी और सड़क के गड्ढा को रोकने की क्षमता भी बास्तब में बोहोत अच्छी हैं। सस्पेंशन सिस्टम निचे की और गड्ढो के झटकों को कम करने में बोहोत अच्छा काम करता हैं।

Mahindra XEV 9S की सेफ्टी फीचर्स

बात करें इसके सेफ्टी फीचर्स के बारें में तो इसमें सात एयर बैग, एबीएस, ईएससी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटर, लेवल 2 एदीइस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई सारे सेफ्टी फीचर्स इसमें देखने को मिलेंगे।

Mahindra XEV 9S की कीमत

अब बात करते हैं इस कार के कीमत के बारें में, जिसके बारें में महिंद्रा कार प्रेमि जानने के लिए उत्सुक हैं। इसमें जो 59 किलोवाट बैटरी पैक वेरिएंट हैं उसका प्राइस 19.95 लाख रुपए से शुरू होती हैं। इसके बाद इसके टॉप वेरिएंट के बारें में बात करें तो 29.45 लाख रुपए तक इसकी कीमत जाती हैं।

महिंद्रा के इलेक्ट्रिक कार सीरीज में यह ना सिर्फ बेहतरीन हैं, वल्कि इतनी आकर्षक भी हैं की यह XUV 7OO के पेट्रोल और डीजल खरीदारों को भी आकर्षित करने वाला हैं।

Mahindra XEV 9S की प्रतिद्वंदी

इस कार की मुख्या प्रतिद्वंदी के बारें में बात करें तो Tata Harrier जोकि पांच सीटों वाली कार हैं, और Kia Carens Clavis जोकि यह एक एमपीबी हैं, देखा जाएँ तो यह दोनों कार महिंद्रा के इस कार को मार्किट में टक्कर देने वाली हैं।

Leave a Comment