South Korea Plane Crash: लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों के जान गवाने की है आशंका

South Korea Plane Crash News
South Korea Plane Crash

दक्षिण कोरिया से फिलहाल एक बड़ी खबर सामने आ रही है, एक हवाई अड्डे पर उतरते समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कम से कम एक सौ उनासी लोग मारे गए है। जेजु एयरलाइन्स के बोइंग 737 के अधिकारीयों का कहना है की जितने भी लोग सवार थे उनमें से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है।

दक्षिण कोरिया में घरेलु धरती पर हुए अब तक के सबसे घातक प्लेन दुर्घटना में से यह एक है, इस हादसे के बाद सभी देश के नेता अपना शोक संबेदना भेज रहे है। इस खतरनाक और जानलेवा बिमान हादसे में कई परिवारों ने अपनों को खोया है, और उनके आँखों में झलक रहे आंसू साफ बता रहे है की इस हादसे से मिली दर्द को सहना बड़ा ही कठिन है।

South Korea Plane Crash, हादसे का कारन

यह घटना रविवार की है, जंहा जेजु एयरलाइन्स का बोइंग प्लेन क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर इस हादसे की फुटेज फिलहाल वायरल हो चुकी है और सभी लोग इस घटना को देखकर दुखी हो गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की यह विमान रनवे पर फिसलते हुए एक दीवार से जा टकराया और आग की लपटों में घिर गया।

यह प्लेन बैंकाक से मुआन की और उड़ान भर रहा था। एक्सपर्ट और अधिकारीयों का कहना है की पक्षी के टकराने से लैंडिंग गियर में खराबी हो गई थी, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया और पूरी दुनिया को कुछ ही समय के भीतर झकझोर कर रख दिया। यह प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दीवार से टकरा गया, जिसके बाद प्लेन का लगभग आधा हिस्सा जलकर राख हो गया।

विमान में मलवे से मिले डाटा और कॉकपिट वौइस् रिकॉर्डर से इस हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश हो रही है। अधिकारीयों के जानकारी के मुताबिक विमान से पंछी टकराई, दक्षिण कोरिया के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विमान हादसे के एक दिन बाद एयरपोर्ट के बहार इस प्लेन का सिर्फ आधा जला हुआ हिस्सा नजर आ रहा है।

फॉरेंसिक टीम इस मलवे की जांच में जुटी हुई है, प्लेन के पिछले हिस्से को छोड़कर बाकि का हिस्सा आग के गोले में तब्दील हो गया था और मालवा आसपास के इलाकों में फेल गया। दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय का कहना है की विमान के लैंडिंग से पहले पायलट ने कण्ट्रोल टावर से सम्पर्क करते हुए बताया था की शायद प्लेन से पक्षी टकराएं है।

पर एयर कण्ट्रोल ट्रैफिक ने संकेत दिया की वह सुरक्षित है। और लैंडिंग के वक्त एक इमरजेंसी सिचुएशन उतपन्न हो गई और फिर प्लेन बिना लैंडिंग गियर के ही रनवे में उतर गया, जिससे की गति कम नहीं कर पाए और विमान सीधा दीवार से टकरा गया।

दक्षिण कोरिया के इस हादसे ने परिजनों और नागरिको के बिच गहरा शोक फैला दिया है, मृतकों के परिवारों के प्रति एयरलाइन अधिकारीयों ने अपना दुःख व्यक्त किया है और इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पर इस घटना के पीछे क्या वजह है वह तो इसके जांच के बाद ही सामने आएगी।

जानिए कितने लोगों ने गवाएं इस हादसे में अपनी जान

बैंकाक से मुआन जाने वाली जेजु एयरलाइन की बोइंग प्लेन में कुल एक सौ इक्यासी लोग सवार थे। यह दक्षिण कोरिया की सबसे लोकप्रिय और कम बजट वाली एयरलाइन में से एक है। सूत्रों के अनुसार यह दवा किया जा रहा है की इस हादसे में अब तक एक सौ उनासी लोगो की मौत हुई है, और बाकि सिर्फ दो लोग ही जिन्दा बच पाए है।

हादसे में जान गवाने वालों मे से कइयों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, इसलिए बहुत से लोग खासकर मृतकों के परिवार चीखते-चिल्लाते हुए अपने आँखों में आंसू लिए घटना स्थल पर उनके पहचान या घोषणा का इंतज़ार कर रहे है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक हजार से ज्यादा कर्मी और सुरक्षाकर्मी मृतकों के परिवार की मदद के लिए मौजूद है। सूत्रों के हिसाब से एक जनवरी तक एयरपोर्ट बंध रहेगा, अब जाहिर है आप अंदाजा लगा सकते है इस दुर्घटना के कारन फिलहाल यह हवाई अड्डा व्यवहार नहीं किया जायेगा।

सूत्रों का दावा है की इस हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग दक्षिण कोरिया के नागरिक थे, और दो थाई नागरिक भी थे। इस हादसे की जांच शुरू हुई है, इसलिए कन्फोर्मशन करने के लिए ज्यादा कुछ इनफार्मेशन नहीं है। कई लोगो का मानना है की दो पक्षियों के टकराव के कारण लैंडिंग में समस्या हुई, पर फिलहाल यह एक अनुमान है। हालांकि अधिकारीयों का कहना है की इस दुर्घटना के कारण जानने के लिए उन्हें थोड़ी गहरी जांच की आबश्यकता है।

South Korea Plane Crash News

Disclaimer

इस आर्टिकल में दिए गए सभी जानकारी दक्षिण कोरिया में हुए इस घटना पर मौजूद स्थानीय सूत्रों से मिली इनफार्मेशन के ऊपर आधारित है। ऐसे ही और सरे खबरे और जानकारी के लिए हमारे newskaghar24.com के वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment