
रिहा सिंघा ने Miss Universe India 2024 का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर दिया है। दस साल पहले इस खिताब को अपने नाम कर चुकी उर्वशी रौतेला अपने हाथों से रिहा को ताज पहनाया। लेकिन फिलहाल हर जगह रिहा सिंघा का ही चर्चा हो रहा है, क्यूंकि देश की बेटी रिहा सिंघा के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है।
एकबार फिर भारत की सुंदरता ने इस खिताब को अपने नाम कर सबका दिल जीता है। और अब रिहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स की कांटेस्ट में हिस्सा लेगी, पर आज वह जिस जगह पर है यह भी अपने आप में बोहोत बड़ी बात है और हमारे देश के लिए भी एक गौरव का अबसर है।
पर अब सभी जानना चाहते है की आखिर कौन है रिहा सिंघा, वह क्या करती है और कहाँ की रहने वाली है। तो आइये हमारे आजके इस आर्टिकल में इसके बारें में बिस्तर से चर्चा करते है।
रिहा सिंघा कौन है?
रिहा सिंघा एक आत्मविश्वास से भड़ी हुई मेहनती सोच रखने वाली युवा महिला है, वह अपनी प्रतिभा और उनके स्पष्ट विचारों द्वारा जजों का दिल जितने में कामियाब रही। और अब रिहा सिंघा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता बन चुकी है।
रिहा सिंघा की उम्र सिर्फ उन्नीस साल है, इतनी कम उम्र में ही उनकी सोच महिलाओं के उन्नयन और समाज की सुधार करने की तरफ है। उनका सोचना है की खूबसूरती सिर्फ चेहरे में नहीं, वल्कि इंसान की सोच, व्यवहार और अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी में होनी चाहिए। उनके इन्ही सोच को अन्य कंटेस्टेंट से उन्हें अलग बनाती है। मंच पर रिहा बेहद सहज दिखाई दे रही थी और कठिन सवालों के जवाब भी उन्होंने अपनी समझदारी से देती हुई नजर आई।
गुजरात के एक साधारण परिवार में रिहा सिंघा का जन्म हुआ। उनके माता पिता का नाम रीता सिंघा और ब्रिजेस सिंघा है। बचपन से ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना देखा था। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में रूचि लेना शुरू कर दिया था। इनके जिंदगी से जुड़ी ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। विशेष सूत्रों के हिसाब से देखा जाये तो, ऐसा कहा जा रहा है की उन्होंने मात्र सोलह साल की उम्र से मॉडलिंग में अपना कदम रखा था और मिस्टीन गुजरात का खिताब भी जीता था।
रिहा की उपलब्धियां यहीं ख़तम नहीं होती है, साल 2023 में इन्होने भारत का मिस्टीन यूनिवर्स कांटेस्ट में भी प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रितियोगिता में और अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था, जिसमे से रिहा ने टॉप सिक्स में अपनी जगह बनाई थी।
हालांकि उनका यह संघर्ष आसान नहीं था, एक छोटे से शहर में रहने के कारन मॉडलिंग की ज्यादा सुविधा प्राप्त नहीं हुई। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा बेहतर नहीं थी, जिसके कारन उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन रिहा ने कभी हर नहीं मानी उन्होंने अपने सपनो को किसी मुश्किलों के आगे टूटने नहीं दिया। और ग्लैमर की दुनिया में अपने नाम बनाने का जो सपना उन्होंने देखा था उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और अलग-अलग छोटे बड़े कम्पटीशन में हिस्सा लिया।
मिस यूनिवर्स के मंच पर रिहा सिंघा की भूमिका
Miss Universe India 2024 सिर्फ सुंदरता की कम्पटीशन नहीं है, वल्कि यह भारत की उन हर युवा महिलाओं के लिए भी कम्पटीशन रहा है जिन्हे समाज के हर कदम पर कमजोर समझा जाता है। रिहा सिंघा की जित से उन सभी महिलाओं को अपने जिंदगी में आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपने कमजोर छवि को एक पॉजिटिव और मजबूत छवि में बदलाव लाने में उत्साह देगी।
रिहा सिंघा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स की मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। जहां वह भारतीय संस्कृति और भारत के मूल्य को पुरे दुनिया के सामने पेश करेंगी।
युवायें के लिए प्रेरणा
इस सफर के पीछे रिहा को कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। यहीं कारन है की रिहा का Miss Universe India 2024 का सफर बेहद प्रेरणा दायक रहा है। उन्होंने कई ब्यूटी कम्पटीशन में हिस्सा लिया था, और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाना शुरु किया।
आज वह मिस यूनिवर्स के विजेता है तो वो केवल अपनी आत्मविश्वास और अपनी कड़ी मेहनत के दाम पर। रिहा ने इस कम्पटीशन में ना सिर्फ अपनी सुंदरता वल्कि अपनी साहस, बुद्धिमानी और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। और उनकी कहानी बताती है की मेहनत, सही सोच और अपने ऊपर विश्वास हो तो आप अवश्य सफलता हासिल कर पाएंगे।
Disclaimer
आजके इस में लिखी गई सभी जानकारी आधिकारिक तोर पर प्राप्त हुई सोर्सेज के ऊपर आधारित है। ऐसे ही और सारी खबरों के लिए हमारे newskaghar24.com के वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।