
महाकुम्भ के पबित्र जल में देश भर से कई श्रद्धालु स्नान करने के उद्देश्य से आये थे। लेकिन इस दौरान भागदौड़ मचने के कारन कई लोगो की जान चली गई। सबको मालूम था की मौनी अमावस्या पर भीड़ करोड़ों में होगी इसके वाबजूद भीड़ इतनी ज्यादा एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो गई, जोकि प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल है।
साल 2025 की इस महाकुम्भ के लिए सरकार द्वारा उत्तम व्यवस्था और सुगम सुविधाओं को लेकर काफी प्रचार किया गया था। पर जिन परिवारों के लोग मारे गए है उनके सामने टीवी पर व्यवस्थाओं की तारीफ या आंसुओं की झलक काम नहीं करेगी। पर महाकुंभ के इस घटना के पीछे आखिर क्या है कारन, सरकार और प्रशासन की तरफ से सुबिधा के व्यवस्था करने के बाद भी ऐसी दुर्घटना की वजह क्या हो सकती है।
Mahakumbh Stampede 2025 में भीड़ का बढ़ जाने का कारन
भगवान कभी भी लोगों में भेदभाव नहीं करते है, चाहे अमीर हो या गरीब, लेकिन जीवन करता है जिंदगी करती है। और हमारे देश की व्यवस्था है वह यह भेदभाव खुलके करती है। हमारे देश की व्यवस्था लोगो को आम और खास की जातियों में वांट देती है। और इस वांटवारें के कारन 29 जनवरी को महाकुम्भ के भागदौड़ में हुए तीस लोगो की मौत से इस वीआईपी कल्चर के खिलाफ लोगों में बेहद गुस्सा है नाराजगी है।
भागदौड़ की घटना मौनी अमावस्या की भोर के समय हुई है, जो बेहद पवित्र माना जाता है स्नान के लिए। करोड़ों संख्या में श्रद्धालु इसी दिन संगम में स्नान करने के उद्देश्य से आये थे, और इसके चलते ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ के कारन लोग बैरिकेड तोड़ने लगते है, और यही वजह है की जिससे भागदौड़ जैसे स्थिति पैदा हुई। इस भागदौड़ का कारन वीआईपी जैसे कल्चर को बढ़ावा देना, और आम जनता के अधिक भीड़ को नियंत्रण करने में प्रशासन के असफलता है।
आधिकारिक तोर पर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन की और से बताया गया है की इस भागदौड़ में लगभग तिस से सैंतीस लोग मारे गए है। कुछ स्थानीय सूत्रों का दवा है की इस घटना में मारे गए लोगो की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है।

भागदौड़ की घटना के बाद योगी जी का वयान
Mahakumbh Stampede 2025 में इस भागदौड़ में जो मौत हुई है वह सिर्फ लोगों के परिजनों की मौत नहीं है वल्कि देश के वीआईपी कल्चर को बढ़ाने वाली सोच की भी मौत है। सवाल है यह वीआईपी कल्चर कब तक धर्म में रहेगा, अमीर और दूसरा गरीब जैसे दो नजरियां वाले व्यक्ति आखिर भगवान के नजर में कब तक रहेंगे। जहा अमीर और गरीब इन दोनों के लिए अलग अलग व्यवस्था मौजूत रहती है।
देश भर से महाकुम्भ में करोड़ों लोग आ रहे है, और इन करोड़ों लोगों में से वीआईपी की संख्या कुछ ही मात्र में होंगे और बाकि सब आम जनता के संख्या में आते है। लेकिन वीआईपी कल्चर से आगे बढ़कर सवाल सरकार पे भी उठती है। हलाकि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो जारी की है जहा उन्होंने, महाकुम्भ में जान गवाने वाले उन श्रद्धालु और उनके परिजनों के प्रति अपना दुःख व्यक्त किया है।
यह बात भी सच है की हिन्दू धर्म में योगी आदित्यनाथ की आस्था पर कोई संदेह नहीं है, उनकी आस्था किसी से छुपी नहीं है। और महाकुंभ की यह तस्वीरें उन्हें कितनी तकलीफ दे रही होगी इस बात को समझना भी बोहोत मुश्किल नहीं है।
कुम्भ में हुए हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में सुधर
इस घटना के बाद सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम जारी कर दिया गया। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगो को हस्पताल भर्ती करवाने में एम्बुलेंस की संख्या को बढ़ाया गया है। घायल हुए लोगो को जल्द से जल्द इलाज की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई ताकि हालत में सुधर लाया जा सके।
घटना के बाद लोगो के अतिरिक्त भीड़ को प्रति सख्त फैसले लिए गए। और संगम के तरफ जाने वाली एक तरफा रस्ते की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ की समस्या कम हो सके। इसके वीआईपी जैसे सुविधा को रोक दिया गया है, और यह वीआईपी जैसे सुविधा भी कही न कही जिम्मेदार है जिसके कारन आम जनता को इस भागदौड़ जैसे दुर्घटना का समना करना पड़ा।
सरकार को ऐसे सुविधा पर बोहोत पहले से ही रोक लगानी चाहिए थी, नहीं तो आज कुम्भ के मेले में लोग अपने परिजनों से अलग न होते। वल्कि वह खुसी खुसी महाकुम्भ के इस पवन अबसर में गंगा स्नान करके अपने परिजनों के साथ घर लौट चुके होते।

इसके अलावा कुम्भ मेला क्षेत्र में अंदर और बहार जाने के रास्तों में भी विशेष परिवर्तन लाया गया, जोकि प्रशासन को इस दुर्घटना के घटने से पहले करना चाहिए था। इसके सहित कुछ घाट में रोक लगाई गई है और श्रद्धालुओं को अन्य घाट में भेजा गया, जिससे एक ही जगा पर ज्यादा भीड़ न रहे।
दुर्घटना में अपना जान गवाने वाले परिवारों को और घायल हुए लोगो को सरकार आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथी घायल हुए लोगों के इलाज का खर्चा भी सरकार ने उठाने का दवा किया है।
Disclaimer
Mahakumbh Stampede 2025 में हुए सभी जानकारी पब्लिक सोर्सेज और आधिकारिक सूत्रों से मिली इनफार्मेशन के आधार पर इस आर्टिकल को जारी किया गया है। ऐसे ही और सारी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट newskaghar24.com में तुरंत विजिट करें।