
हमारा भारत देश नई और सफल सोच के स्टार्टअप को हमेशा खुले दिल से स्वागत किया हैं और उन नए सोच को प्राथमिकता भी दी हैं। और Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक भारतीय पीढ़ी का नया स्टार्टअप हैं, जिसके बारें में हम आजके इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं।
T30 इस ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हैं। ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर रेंज की चिंता, चार्जिंग की परिशानी, बिस्वास और परफॉरमेंस के अनुसार कीमत यह सब कुछ एक बड़ा कारन हैं जिनकी वजह से कई ग्राहक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने से हिचकिचाते हैं।
लेकिन Raptee HV नामक एक नई भारतीय पीढ़ी का स्टार्टअप इन सभी चीज़ों को बदलना चाहता हैं, लोगो के दिलों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्रति जो नजरिया हैं उसको बदलना चाहता हैं। और आज इस आर्टिकल में हम इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारें में चर्चा करेंगे, और जानेंगे क्या सच में यह बाइक इलेक्ट्रिक बाइक के प्रति लोगो के सोच को बदल पता हैं या नहीं।
Raptee HV T30 की बैटरी पैक, रेंज और टॉप स्पीड
इस बाइक की बैटरी पैक के बारें में बात करें तो इसमें 5.4 किलोवाट घंटे का बैटरी पैक हैं, 240 बोल्ट के आर्किटेक्चर के साथ। और इसका मोटर लगभग 29.5 का पॉवर उत्पन्न करता हैं, और 70 न्यूटन मीटर का मोटर टार्क प्रदान करता हैं। T30 में हाई वोल्टेज फ़ास्ट चार्जिंग की सुबिधा हैं।
इसे 15 एम्पीयर के होम चार्जिंग सॉकेट में प्लग करें और सिर्फ तिस मिनट में 20% से 80% तक की चार्जिंग हो जाएगी। चार्जर भी इसका हल्का और कॉम्पैक्ट हैं, जिससे की ले जाने और स्टोर करने में आसानी होगी। इस बाइक की एक पावरफुल फीचर की बात करें तो इसकी CCS2 फ़ास्ट चार्जर हैं, जोकि भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक दोपहिया पर उपलब्ध एकमात्र चार्जर हैं।
इस बाइक में आपको कुल तीन राइड मोड मिलते हैं, यानि की कम्फर्ट, पावर और स्प्रिंट। यदि आप कम्फर्ट मोड में बाइक चालाते हैं, तो आप लगभग 120 किलोमीटर की रेंज की उम्मीद कर सकते हैं। पावर मोड में स्विच करने से 80 तक गिर जाएगी, और स्प्रिंट मोड पर स्विच करने से रेंज शायद 60 तक गिर जाएगी।
कंपनी का दवा हैं की इसकी टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा हैं, अगर सवार का वजन कम हो तो 130 से भी आगे निकल जायेगा। और साथी कंपनी दवा करती हैं की एकबार चार्ज करने पर इसकी अधिकतम रेंज 200 किलोमीटर हैं, जोकि एक काफी अच्छी खासी रेंज प्रदान करके देती हैं और यह बेशक कम्फर्ट मोड में।

इसकी मॉडर्न और धांसू डिज़ाइन लुटेगी युवाओं के दिल
Raptee HV T30 में शार्प एयरोडायनामिक लाइन और एक आक्रामक लुक हैं। यह परफॉरमेंस से भरपूर दिखती हैं, और इसकी कीमत भी कम हैं। सामने की और इसकी एलईडी हेडलैंप इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं। इसकी कर्वेड बॉडीवर्क और मिनिमम टेल सेक्शन इसे मस्कुलर होने के साथ साथ और स्पोर्टी भी बनाते हैं।
यह चार अलग अलग कलर में उपलब्ध हैं, आर्टिक वाइट, एक्लिप्स ब्लैक, मरकरी ग्रे, और होराइजन रेड में उपलब्ध हैं। यह बास्तव में एक स्पोर्ट्स बाइक नहीं हैं, और नहीं यह वैसा दीखता हैं। यह एक कंप्यूटर फंक्शनल बाइक हैं, लेकिन परफॉरमेंस को धेयान में रखकर बनाई गई हैं।
इसकी सीट्स काफी आरामदायक हैं, और इसमें सीधा हैंडलबार हैं। आप बैठते हैं तो फुट पेग्स बिच में मिलेंगे, ज्यादा पीछे नहीं हैं। और सीट की बात करें तो सीट की उचाई 790mm हैं, इसलिए अलग अलग उचाई के राइडर्स के लिए भी यह आसानी से एक्सेसिबल हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm हैं और इसकी कर्ब वेट 177 किलोग्राम हैं, इसलिए यह बेहद भरी बाइक नहीं हैं।
तो कोई भी, जो 150 सीसी जैसे छोटी बाइक से अपग्रेड कर रहा हैं, जो पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल, उनके लिए यह वजन और सीट की उचाई के मामले में आसानी से संभाली जा सकती हैं। कुल मिलकर इसकी डिज़ाइन न्यूट्रल हैं, न ही ज्यादा चमकीला और न ही ज्यादा स्पोर्टी, और न ही ज्यादा सिंपल बोरिंग किसम का। इसलिए इसकी एक यूनिक पहचाहन हैं, जोकि लोगो को साफ दिखाई देगी और सड़को पर लोगो का धेयान आकर्षित करेगी।
कुछ यूनिक फीचर्स
फीचर्स के अंदर आता हैं इसके 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले कंसोल। यहाँ आपको मैप्स का ऑप्शन भी उपलब्ध मिलेगा, शुरू में काम नहीं करेगा पर ओटीए रिसेट करने पर यह सही से काम करने लगेगा। इसमें क्रूज कण्ट्रोल सिस्टम उपलब्ध हैं, लेकिन वह शुरू नाहि किया गया हैं फिलहाल वह टेस्टिंग पीरियड में हैं। कुछ चीज़ों में सुधर होना चाहिए, जहाँ कंपनी कोशिश में लगी हुयी हैं।
इसके अलावा 3 राइड मोड हैं, कम्फर्ट, पावर और स्प्रिंट। जोकि आपके स्पीड और राइडिंग रेंज में इसका असर देखने को मिलेगा। साथी CCS2 का फ़ास्ट चार्जर ऑप्शन, रियर व्यू मिरर, इनबिल्ट नेविगेशन सिस्टम, IP67 रेटेड, ड्यूल चैनल एबीएस वाले 17 इंच व्हील जैसे फीचर आपको इसमें देखने को मिलेंगे।

अब चार्जिंग में मिलेगी सुबिधा बैटरी वारंटी के साथ
यह पहली इलेक्ट्रिक बाइक हैं जो हाई वोल्टेज की चार्जिंग क्षमता उपयोग करती हैं। CCS2 चार्जर के साथ यह बाइक उपलब्ध हैं, यानिकि किसी भी कार चार्जिंग स्टेशन पर ले जाकर आप चार्ज कर सकते हो। और कंपनी की तरफ से दवा हैं की सिर्फ 30 मिनट के भीतर 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जायेगा।
इलेक्ट्रिक कार हो या बाइक, ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते वक्त उसके बैटरी वारंटी के बारें बेहद सोच विचार करते हैं। और यहाँ Raptee HV T30 ने ग्राहकों के लिए वारंटी का पूरा धेयान रखा हैं। T30 में 8 साल या 80 हजार किलोमीटर का बैटरी वारंटी दी हैं, साथ ही बाइक पर 3 साल का स्टैंडर्ड वारंटी भी हैं।
Raptee HV T30 की कीमत
राप्ती एचवी की कीमत 2.39 लाख एक्स-शोरूम हैं, जोकि थोड़ा ज्यादा लग सकता हैं। पर इसमें आपको एक्सेसिबिलिटी मिलती हैं कही भी चार्ज करने की, और टेक्नोलॉजी के हिसाब से काफी एडवांस हैं बाकि के बाइक से।
Conclusion
इस बाइक से जुड़ी सठिक जानकारी इस आर्टिकल में देने की कोशिश की हैं। इसमें दी गई सभी जानकारी आधिकारिक और पब्लिक सोर्स पर आधारित हैं। ऐसे ही और जानकारी के लिए newskaghar24.com पर विजिट करें।