Kia Carnival 2024 Price, लग्जरी और कम्फर्ट की तलाश अब होगी खत्म, इंजन से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

Kia Carnival 2024 Price In India
Kia Carnival 2024 Price

किआ कार्निवाल एक ऐसी कार है जो प्रीमियम के साथ अपने मस्कुलर नजरिये को बरकरार रखा है। साल 2024 में किआ ने अपनी नई अपकमिंग मॉडल को लांच कर चूका है। एमपीवी के तोर पर किआ कार्निवाल की इस मॉडल को कोई टक्कर नहीं दे सकेगा।

किसी भी फैमिली के लिए तो यह कार बिलकुल सूटेबल है, लेकिन युवायें भी अब इस कार को अपने ड्रीम लिस्ट में शामिल कर रहे है। तो आइये जानते है इस कार के इंजन, माइलेज, परफॉरमेंस और फीचर्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Kia Carnival की बोल्ड डिज़ाइन

अन्य गाड़ियों के रोड प्रेजेंस अच्छे होंगे, पर अब यह सोच कार्निवल के आने के बाद ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। कार्निवल को पहली नजर देखने पर इसका आकर कुछ ज्यादा ही बड़ा नजर आएगा, एक फुल साइज एसयूवी से बोहोत लंबी और बहुत चौड़ी है। भले ही अन्य एसयूवी कार के तुलना में कार्निवाल की हाइट थोड़ी कम पड़ जाती है, पर उसको मैनेज करने के लिए इसमें एक अलग तरह का ऐटिटूड दिया गया है।

इस कार के सामने एक बड़ा एग्रेसिव ब्लैक ग्रिल, और एग्रेसिव बम्पर है। इसके लाइटिंग एलिमेंट्स जो की काफी शानदार है। ऊपर आपको एलईडी डीआरएल्स भी मिल जाते है, और यह एलईडी डीआरएल्स इंडिकेटर भी बन जाते है। पुराने कार्निवल की तरह यहां पे डिज़ाइन राउंडेड नहीं है।

वल्कि इसकी डिज़ाइन काफी स्ट्रैट और शार्प है, कहा जा सकता है की यहां एक स्ट्रांग शोल्डर लाइन दी गई है। ऊपर की तरफ काफी अच्छी मात्रा में रूफ भी दिए गए है। कार्निवल की यह गाड़ी इतनी बड़ी है की इसकी अठारह इंच की अलॉय व्हील्स भी इनमे छोटे लगते है।

इसके पीछे की तरफ डिज़ाइन बोहोत क्लीन रखा गया है। और इस गाड़ी की जो रोड प्रेजेंस है वह किसी भी बड़ी एसयूवी को आराम से टक्कर दे सकती है। इसकी लंबाई 5155 एमएम, चौड़ाई 1995 एमएम, और इसकी हाइट 1775 एमएम है। और इसके ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो 180 एमएम है, गाड़ी अगर फुल्ली लोडेड हो फिर भी ज्यादातर स्पीड ब्रेकर्स आराम से क्लियर कर लेती है।

प्रीमियम इंटीरियर

इसके इंटीरियर की बात करें तो काफी शान शौकत और प्रीमियम अहसास आपको देने वाला है। सीट एडजस्टेबल, फ्री लेग रूम, एसी कंट्रोल्स, रिक्लाइन पोजीशन, और वेन्टीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स इनके इंटीरियर को और भी प्रीमियम बनाते है और पैसेंजर के लिए उनके यात्रा को काफी आरामदायक अनुभव करवाती है।

इस कार में काफी अच्छा बूट स्पेस देखने को मिलेगा, इसमें 627 लीटर की स्टोरेज उपलब्ध है जोकि एक बेहतर स्पेस यह कार ऑफर करती है। इस कार में कुल सात लोग आराम से सफर कर पाएंगे, अगर आपकी फैमिली बड़ी है और अपने परिवार के लिए एक कार ढूंढ रहे है तो यह कार बेशक आपके लिए है।

इंजन और माइलेज के बारें में जानकारी

कार्निवल केवल एक 2.2L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जोकि दमदार परफॉरमेंस उत्पन्न करता है। इस इंजन से जुड़ा हुआ है एक आटोमेटिक ट्रांसमिशन जोकि बहुत ही स्मूथ और अच्छे से परफॉर्म करता है। यह इंजन करीब 193 का हॉर्सपॉवर और 450 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है।

बात करें माइलेज की तो हाईवे पर लगभग 11 से 13 किलोमीटर और वहीं सिटी में लगभग 6 से 8 किलोमीटर की माइलेज मिल सकता है।

Kia Carnival 2024 Price In India
Kia Carnival 2024 Price

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के अंदर आठ एयर बैग, एवीएस, हिल होल्ड असिस्ट, वीएसएम, फ्रंट रियर एंड साइड पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रेन सेंसिंग विपर्स, टायर प्रेशर मॉनिटर, तीन पॉइंट सीटबेल्ट्स सभी सीट्स के लिए, ईसोफिक्स चाइल्ड माउंट जैसे कई सारे सेफ्टी फीचर्स मौजूत है।

Kia Carnival 2024 Price, जानिए कीमत

Kia Carnival 2024 Price की बात करें तो इस सेवन सीटर और आकर्षक कार की कीमत शुरू होती है करीब 63 लाख रुपए की स्टार्टिंग प्राइस के साथ। अलग-अलग शहरों में इसके कीमत को लेकर अंतर पाए जा सकते है जिसके लिए आप अपने शहर के लोकल शोरूम डीलर से बात करें।

क्या किआ कार्निवल वर्थ इट है?

देखा जाए तो कार्निवल की प्राइसिंग में एक टोयोटा इनोवा से कई ज्यादा है, लेकिन किआ कार्निवल एक प्रॉपर प्रीमियम कार वाली फीलिंग देती है। इसके शानदार लुक्स और इसका दमदार डीजल इंजन इस गाड़ी के स्ट्रांग पॉइंट्स है। जैसा की आपको पहले भी बताया है की इस कार में कुल छह से सात लोगों के साथ उनका सारा सामान भी कैरी कर सकते है।

ओवरआल देखा जाये तो किआ कार्निवल एक्सपेंसिव जरूर है पर अगर आप अपने परिवार के हर सदस्य के लिए एक कम्फर्ट और शानदार कार लेने की सोच रहे है तो यह कार आपके लिए जरूर फायदेमंद और वर्थ इट साबित होगा।

Disclaimer

हमारे द्वारा लिखे गए आजके आर्टिकल में यह सभी जानकारी ऑफिसियल सूत्रों द्वारा मिली इनफार्मेशन के ऊपर आधारित है। ऐसे ही और सरे गाड़ियों से जुड़ी न्यूज़ और अपडेट के लिए हमारे newskaghar24.com वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment