Maruti Swift CNG Price: जानिए इंजन और कीमत की जानकारी, मिडिल क्लास फॅमिली के लिए यह है पहली पसंद

Maruti Swift CNG On Road Price
Maruti Swift CNG

साल 2024 में मारुती सुजुकी का पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट का सीएनजी वर्जन भारत में लांच हो गया है। अगर आप अपने रोजाना के जिंदगी में कम खर्च के साथ एक स्टाइलिश, फीचर्स और भरोसेमंद कार को शामिल करना चाहते है तो स्विफ्ट का यह मॉडल आपके लिए एकदम उपयुक्त है।

स्विफ्ट सीएनजी में वीएक्सआई सीएनजी, वीएक्सआई ओ सीएनजी, और जेडएक्सआई सीएनजी का वेरिएंट्स शामिल है। इस कार का इंजन पेट्रोल और सीएनजी दोनों को सपोर्ट करता है। आईये आजके इस आर्टिकल में जान लेते है की इस कार के प्राइस और इंजन के बारें में सभी जानकारी।

इंजन और माइलेज की जानकारी

बात करें इसके इंजन की तो इसमें 1197 सीसी का 1.2 लीटर का एडवांस सीरीज का ड्यूल जट विविटी पेट्रोल 3 सिलिंडर वाला इंजन इसमें शामिल है, जिसमें पावर की कमी आपको बिलकुल महसूस नहीं होने वाली है। यह इंजन सीएनजी सिस्टम के साथ फिट और परफेक्ट तरीके से डिज़ाइन किया गया है।

इस इंजन में लगभग 88 वीएचपी मैक्स पावर और 113 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करके देता है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है लगभग 23 किलोमीटर का माइलेज पेट्रोल में और सीएनजी में माइलेज पेट्रोल की तुलना में थोड़ा कम देखने को मिलेगा।

अब बात करे Maruti Swift CNG की टॉप स्पीड के बारें में तो इसके बारें में अभीतक कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस कार के कुछ रिव्यू को देखा जाये तो इस हैचबैक की टॉप स्पीड लगभग 165 किलोमीटर तक हो सकती है।

Maruti Swift CNG की डिज़ाइन

नई स्विफ्ट सीएनजी की डिज़ाइन बेहद आकर्षक के साथ स्पोर्टी भी है। इसके सामने की तरफ ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल और स्विफ्ट की बैज नजर आएगा। साथी एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल्स देखने को मिलेगा। इस कार की साइड प्रोफाइल में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और तेज कर्व्ड बॉडी लाइन्स है जो इसको एक तेज और स्पोर्टी लुक देता है।

और पीछे की तरफ आपको एक एंटेना मिल जाता है, साथ ही यहां पर हाई माउंट स्टॉप एलईडी वाला लैंप भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा सी शेप्ड के टेललाइट्स दिए गए है जोकि इसके लुक के हिसाब से काफी अच्छा दीखता है, और इसके निचे की तरफ चार पार्किंग सेंसर भी दिए गए है।

केबिन की बात करें तो कम्फर्टेबले के साथ इसमें कुछ खास फीचर्स मौजूत है, जैसे वायरलेस चार्जर, रियर एसी, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल शामिल है। अगर आप स्विफ्ट सीएनजी के बेस मॉडल यानिकि वीएक्सआई मॉडल को लेते है आपको वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ सात इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है।

स्विफ्ट के वजन की बात करें तो करीब 990 केजी है, पर पेट्रोल वर्जन की तुलना में इस गाड़ी का वजन लगभग 60 से 70 किलोग्राम ज्यादा है। सीएनजी और पेट्रोल मोड के बिच स्विच करना बहुत आसान है। ड्राइवर के पास एक बटन है जिसे दवाने पर पेट्रोल से सीएनजी में स्विच हो जायेगा।

इसके बूट स्पेस में आपको सीएनजी का सिलिंडर मिल जायेगा, जिसमे लगभग आठ से नौ केजी के आसपास गैस आ जाता है। बूट स्पेस आपको थोड़ा सा कम देखने को मिलेगा लगभग 150 लीटर के आसपास।

Maruti Swift Boot Space
Maruti Swift CNG

मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी

इस कार की मौजूदा फीचर्स में 7 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा और भी कई फीचर्स इसमें शामिल है। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग शामिल है, और यह सभी फीचर्स स्विफ्ट सीएनजी को अन्य हैचबैक कार के फीचर्स के तुलना में अलग बनाती है।

Maruti Swift CNG की कीमत

इसकी कीमत की बात करें तो स्विफ्ट की तीन वेरिएंट्स है, और इन सभी वेरिएंट्स की अलग-अलग कीमत आपको देखने को मिलेंगे। वीएक्सआई सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो इसका एक्स शोरूम प्राइस करीब सात लाख है, और ओन रोड प्राइस करीब आठ लाख है।

जेडएक्सआई सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो इसका एक्स शोरूम प्राइस आठ लाख के आसपास है, और ओन रोड प्राइस नौ लाख के करीब होने वाली है। और इस कार की बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत छह लाख रुपए के आसपास है और ओन रोड प्राइस छह लाख छियासठ हजार के आसपास। आपके शहर में इन सभी मॉडल के कीमत पर शायद कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।

Disclaimer

आजके आर्टिकल में पेश किये गए सभी जानकारी आधिकारिक सूत्रों और पब्लिक रिव्यू द्वारा मिली जानकारी के तहत जारी किये गए है। अगर ऐसे और भी नए कार के विषय के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे newskaghar24.com की वेबसाइट में अभी विजिट करें।

Leave a Comment