
Nissan Magnite साल 2024 के भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में अब एक शानदार और किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में उपलब्ध है। अगर आप एक बजट फ्रेंडली के भीतर बेहतरीन एसयूवी लुक, और भरोसेमंद परफॉरमेंस चाहते है तो निसान की यह कार आपके लिए है।
अपने सरल और आकर्षक डिज़ाइन के चलते भारतीय बाजार में निसान ने अबतक अपनी अच्छी पकड़ बनाई हुई है। आइये आजके इस आर्टिकल में जानते है इसके इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी।
इंजन और माइलेज की जानकारी
Nissan Magnite में नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन, यानि कि दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध है। इसका नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 999 सीसी की है, तीन सिलिंडर के साथ उपलब्ध है जो करीब 71 की हॉर्सपॉवर और 96 एनएम की टार्क उत्पन्न करती है।
अब बात करें टर्बो पेट्रोल इंजन की तो यह भी 999 सीसी की है, और तीन सिलिंडर के साथ उपलब्ध है। इस इंजन ऑप्शन में 98 बीएचपी की हॉर्सपॉवर और 152 एनएम का टार्क देखने को मिलेगा। शहर और हाईवे की इलाके में ओवरटेकिंग के दौरान आपको इस इंजन बेहतर परफॉरमेंस देखने को मिलेगा।
बात करें इसके गियर बॉक्स की तो पांच स्पीड मैन्युअल और पांच स्पीड ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन है। सिटी में आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा, पर हाईवे पर आपको इसमें थोड़ा प्रॉब्लम हो सकता है।
माइलेज की निर्भरता आपके ड्राइविंग स्टाइल और रोड के कंडीशन के ऊपर है। अगर एवरेज ट्रैफिक है तो दस से ग्यारह का माइलेज मिलेगा जैसा की आजकल शहरों में होता है, और अगर कम ट्रैफिक है तो बारह तेरह के करीब माइलेज देखने को मिलेगा। सूत्रों के हिसाब से इसके माइलेज को लेकर कंपनी का दवा है की नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में 19 किलोमीटर, और टर्बो पेट्रोल इंजन में भी लगभग 19 किलोमीटर की माइलेज देखने को मिलेगी। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप इस कार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
मॉडर्न के साथ शानदार डिज़ाइन
बात करें इसके डिज़ाइन की तो एक एसयूवी के तहत इसका लुक काफी शानदार है। इसका आकर्षक लुक और बेहतर रोड प्रेजेंस इसको शहर और हाईवे दोनों जगा पर एक योग्य कार के तोर पर साबित करती है। इसके फ्रंट में मौजूत बड़ा और ब्लैक ग्रिल, बोल्ड बम्पर और एलईडी लाइट इसे एक दमदार रूप देती है।
इसके ग्रिल के चारों और पियानो ब्लैक एप्लिक है जो इसे बड़ा दिखता है और फ्रंट बम्पर में फोग लैंप हैं जो थोड़ा बहार की तरफ निकला हुआ है, जिससे इसका मस्कुलर लुक और भी बार बढ़ जाता है। इसके ऑरेंज फिनिश के साथ आपको नए डिज़ाइन के सोलह इंच के अलॉय व्हील्स मिलते है। जबकि टेल लैंप ने अपना आकर बरकरार रखा है और उनमें नए एलईडी सिग्नेचर है।
इसके साइड प्रोफाइल को अगर आप देखते है तो यह कुछ स्पोर्टी लुक के जैसा नजर आएगा। इस कार की लंबाई करीब 3,994 एमएम, चौड़ाई 1,758 एमएम, और इसकी ऊंचाई लगभग 1,572 एमएम तक की है।
इसका इंटीरियर भी काफी ज्यादा यूनिक और ड्राइवर के कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए आरामदायक बनाया गया है। अंदर के डैशबोर्ड को भी मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ मेन्टेन किया गया है, जहां आपको एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा जिसमे एप्पल कारप्ले और एंड्राइड सपोर्ट मौजूत रहेगा। ड्राइवर और पैसेंजर सीट को लंबे समय के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि थकान बिलकुल भी महसूस ना हो। कुल मिलाकर निसान का नार्मल और बोल्ड डिज़ाइन युवाओं के साथ-साथ फैमिली को भी पसंद आने वाला है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
कार चलाते समय ड्राइवर और पैसेंजर के लिए उनकी सेफ्टी बेहद मायने रखता है, इसलिए साल 2024 में निसान की इस मॉडल को बनाते समय सेफ्टी का प्रॉपर धेयान रखा गया है। इसमें सिक्स एयर बैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर के पार्किंग सेंसर, स्टेबिलिटी कंट्रोल, इसके अलावा कुछ एडवांस सेफ्टी जैसे फीचर्स इसमें शामिल है।
वहीं टेक्नोलॉजी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इसके अलावा वॉइस कमांड, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे कई सरे और टेक्नोलॉजी के सुबिधायें दिए गए है।
कोनसी कार होगी इसकी राइवल?
निसान मैग्नइट की यह गाड़ी कार लवर्स के दिलों में अपना एक आकर्षक छाप छोड़ने वाली है इस बात पे कोई संदेह नहीं है। सूत्रों के तहत यह दवा किया जा रहा है की इस कार को भारतीय बाजार में अन्य कुछ कार धांसू के टक्कर देने वाले है, जिसमे रीनॉल्ट, टाटा पंच, और मारुती सुजुकी फ्रांक्स कार शामिल है।
Nissan Magnite Price, जानिए इसकी कीमत

इस कार को बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लांच किया गया है, और इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में भी बेहद अंतर दिखाई देंगे। इससे ग्राहक भी अपने पसंदीदा वेरिएंट को अपने बजट के अनुसार खरीद पाएंगे। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है की इस कार के बेस मॉडल की कीमत करीब पांच लाख रुपए से शुरू होने वाली है।
Disclaimer
आजके इस आर्टिकल में इस कार के बारें में दिए गए सभी जानकारी आधिकारिक सूत्रों और पब्लिक सोर्सेज द्वारा पाए गए जानकारी के अनुसार लिखे गए है। ऐसे ही गाड़ी से जुड़ी और सारी खबरों के लिए हमारे newskhaghar24.com वेबसाइट को एक्स्प्लोर जरूर करें।