Upcoming New Bikes In 2026, इस साल कौन सी बाइक लेना होगा फायदेमंद, जानिए अपकमिंग बाइक्स की जानकारी

New Bikes In 2026
New Bikes In 2026

अगर आप इस साल एक नई बाइक खरीदना चाहते है और आपको ठीक से पता नहीं है की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो हम इस मामले में आपकी मदद करने वाले है। आजकी यह आर्टिकल साल 2026 में लांच होने वाले नए बाइक्स के बारे में है।

इस आर्टिकल के द्वारा हम नए और सहनदार फीचर्स के साथ शामिल सभी अपकमिंग बाइक पर चर्चा करेंगे, साथी उसके कीमत और कॉन्फिग्रेशन के जनकारी को भी शेयर करने वाले है। इसी लिए हमारे आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहे।

बजाज पल्सर क्लासिक 125

बजाज के लिए साल 2026 मुख्य रूप से अगली पीढ़ी के पल्सर क्लासिक मॉडल के 125 और 150 सीसी मॉडल के लांच के बारें में होगा। कंपनी के लिए अभी भी यह बड़ी संख्या में बिकने वाले मॉडल है, और इन बाइक को लगभग विश साल में सबसे बड़ा अपडेट मिलेगा।

डिज़ाइन की बात करे तो, उम्मीद करते है की उनमे ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा जो अब प्रतिष्ठित पल्सर डिज़ाइन दर्शन के अनुरूप होगा। सूत्रों के अनुसार, बजाज द्वारा निर्मित पल्सर एनएस 400, डोमिनार 400, ट्राइंफ और केटीएम जैसी बाइक में लगे सभी 373 सीसी और 399 सीसी इंजन को कम करके 350 सीसी कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त इसके इंजन, परफॉरमेंस, कीमत और फीचर्स को लेकर ऑफिशियली कोई घोषणा जारी नहीं की गई है।

बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस

टीवीएस द्वारा निर्मित बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस साल 2026 के शुरुवात में लांच होने वाली है। इसमें एक नया 420 सीसी का ट्वीन सिलिंडर इंजन रहेगा जोकि 135 डिग्री फयरिंग आर्डर का उपयोग करता है, जिससे की एक यूनिक साउंड भी सुनने को मिलेगा।

यह इंजन 48 हॉर्सपॉवर और 43 एनएम का टार्क प्रदान करता है। और फुल टैंक की अवस्था में इस बाइक का वजन 180 किलोमीटर के करीब होने वाला है, यानिकि चलाने में भी मजेदार होगी। इसके टॉप मॉडल में एडवांस तकनीक भी दी जाएगी जिससे राइडर बिना क्लच का इस्तेमाल किये गियर चेंज कर सकते है।

इसके कीमत से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा की बीएमडब्ल्यू भारत में इसकी क्या कीमत तय करती है। पर उम्मीद है की इसकी कीमत प्रीमियम होगी।

New Bikes In 2026

दुकाती मॉन्स्टर प्रेमियों के लिए हैं बड़ा चमक

Ducati अपनी मिडिलवेट लाइनअप को एक नए रूप में देखने को मिलेगा, जिसमें एक नया 890 सीसी का ट्विन इंजन शामिल है। यह बाइक तेज गति और शानदार माइलेज की शक्ति प्रदान करने वाली है। बात करें दुकाती मॉन्स्टर के कीमत की तो इसका एक्स शोरूम प्राइस 14 लाख के करीब होने वाला है। साल 2026 में ही यह बाइक भारत में लांच होने वाली है।

हार्ले डेविडसन की तरफ से नई अपडेट

अब हम एक और इंटरनेशनल ब्रांड की बात करने जा रहे है जो बड़े वी-ट्विन इंजन के साथ आता है, हार्ले डेविडसन। देखा जाएँ तो हार्ले डेविडसन ने पिछले साल के अंत में X440T के साथ अपने सिंगल सिलिंडर बाइक्स के लाइनअप का विस्तार किया था। पर अब हार्ले डेविडसन मार्किट में कुछ नई और बेहतरीन फीचर्स के साथ बड़ी बाइक्स लाने जा रही है।

उनके ऑफिसियल वेबसाइट पर देखेंगे तो साल 2026 की लो राइडर एस, लो राइडर एसटी, और पैन-अमेरिकन 1250 एसटी अपकमिंग लिस्ट में शामिल है। इनमें से लो राइडर एसटी को लेकर लांच की कन्फोर्मशन हो चुकी है, और बाकि के मॉडल पूरी तरह तैयार होने पर लांच किए जाएंगे।

लो राइडर एसटी में हार्ले का विशाल 1,923 सीसी मिलवाकी 8 का वी-ट्विन इंजन रहने वाला है, जोकि 114 हॉर्सपावर और 117 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करेगा। और अनुमानित इसका वजन करीब 323 किलो का है। सूत्रों की और से मिली जानकारी के तहत इसकी कीमत 30 लाख एक्स शोरूम हो सकता है।

हीरो एक्सपल्स डकार

एक्सपल्स 210 डकार इस साल के शुरुवात में लांच होने वाली है ऐसा सूत्रों का कहना है। इसमें लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन होगा, साथ ही और भी कई सरे एडवांस फीचर्स मौजूद रहेगा। इसकी कीमत स्टैण्डर्ड एक्सपल्स 210 से थोड़ी हो सकती है, लेकिन उस कीमत में आपको इस बाइक के भीतर ज्यादा क्षमता देखने को मिलेगी।

हीरो कंपनी की और से करिश्मा एक्सएमआर 250 के रूप में एक और मॉडल पेश किया जायेगा। यह बाइक डिज़ाइन और लुक में करिश्मा 210 से मेल खाता है।

New Bikes In 2026, हौंडा रिबेल 300

अब बात करते है भारत की सबसे बड़ी बाइक मैन्युफैक्चरर कंपनी की जो है होंडा। होंडा कंपनी द्वारा उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम चल रहे है, पर साल 2026 में इस कंपनी द्वारा कोनसे प्रोजेक्ट को लांच किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक आधिकारिक तोर पर नहीं बताया गया है।

पर सूत्रों का मानना है की होंडा रिबेल 300 इस साल में लांच हो सकती है। रिबेल 300 एक बॉबर स्टाइल मोटरसाइकिल है, जो 286 सीसी लीक्यूइड कोल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से संचालित होने वाली है। साल 2026 में ही इसकी लांच होने वाली है, और इसका एक्स शोरूम प्राइस 2 लाख रुपए से शुरुवात होने वाली है।

कावासाकी निंजा जेडएक्स -10R

भारत में जेडएक्स -10R सुपरबाइक को नए स्टाइल के साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक और कुछ फीचर्स में खास बदलाव के साथ अपडेट किया जायेगा और साल 2026 में ही इसकी लांच होने वाली है। इसके बारें में फिलहाल आधिकारिक तोर पर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, पर सूत्रों के हिसाब से बताया जा रहा है की इसमें 999 सीसी का इंजन रहने वाला है। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए होने वाला है।

Disclaimer

आजके आर्टिकल में लिखे गए सभी जानकारी आधिकारिक सूत्रों से मिली इनफार्मेशन के ऊपर आधारित है, आने वाले समय में इन सभी बाइक के फीचर्स या टेक्नोलॉजी में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे ही कई सरे कार और बाइक से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे newskaghar24.com वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment