Sunita Williams धरती पर वापस आ रही है, एस्ट्रोनॉट को वापस लाने में नासा हुआ असफल

Sunita Williams
Sunita Williams 

आज के आर्टिकल में हम एक ऐसे व्यक्ति के बारें में बात करने वाले है जिन्होंने अपने जीवन और अपने काम के माध्यम से बड़े सपने रखने का सही अर्थ समझाया हैं। भारत का गर्व सुनीता विलियम और उनके साथी बुच विलमोर आखिर कर धरती पर लौटने जा रहा है।

Sunita Williams और उनके साथी, दोनों ने पिछले साल यानि 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल के द्वारा अंतरिक्ष के उद्देश्य में रवाना हुए थे। उनका यह मिशन सिर्फ 8 दिनों के लिए तय हुआ था। पर उनके स्पेस यान के वेग की गति में कमी नजर आना शुरू हुआ जिससे की उनका यह मिशन नौ महीने से ज्यादा हो गया। और वह स्पेस स्टेशन में फंसे रह गए।

लेकिन फिलहाल स्पेस एक्स द्वारा अब उन्हें सही सलामत धरती पर लाया जा रहा हैं। नौ महीने स्पेस पर बिताने के बाद फाइनली वह धरती पर लौट रहे हैं, जिसके लिए सभी फिल्म स्टार, पॉलिटिशियन उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Sunita William के मिशन का उद्देश्य क्या था?

साल 2024 में 5 जून को नासा के स्पेस क्राफ्ट के द्वारा एक मिशन लांच किया गया था, जिसके लिए नासा के और से दो एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम और बुच विलमोर को भेजा गया था। मात्रा आठ दिन के बाद उनके इस मिशन की समाप्ति होने वाली थीं, पर स्पेसक्राफ्ट पर कुछ तकनिकी खराबी के कारन वह स्पेस पर ही अटक के रह गए।

स्टारलाइनर स्पेसशिप और इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉट के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यह पहला सफर था। इस मिशन के दौरान नासा का उद्देश्य था स्टारलाइनर स्पेसशिप की कैपेबिलिटीज को चेक करना, साथी स्पेस स्टेशन में साइंटिफिक रिसर्च करना।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन एक बड़ा स्पेसक्राफ्ट हैं जो धरती को अट्ठाईस हजार किलोमीटर की रफ़्तार से ऑर्बिट करता है, यानिकि एक दिन में यह धरती के लगभग 16 चक्कर लगाता हैं। और इसी मिशन को इंडियन ओरिजिन की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम कमांड कर रही थी।

नासा कमर्शियल क्रू प्रोग्राम, इसी प्रोग्राम के कारन नासा ने बोइंग के साथ भागीदार बना और स्टारलाइनर स्पेसशिप की टेस्ट के लिए सुनीता विलियम और बुच विलमोर को स्पेस भेजा गया।

Sunita Williams

एस्ट्रोनॉट को धरती वापस लाने में स्पेस-एक्स की भूमिका

नौ महीने से फांसी सुनीता विल्लियम्स और बुच विलमोर को आखिरकार पृथ्वी पर लौट रहे हैं। पर उनकी यह वापसी नासा के स्पेसशिप के द्वारा नहीं हो रहा हैं, नासा ने इन एस्ट्रोनॉट को सिर्फ स्पेस पर छोर आये थे। और अब इन दोनों एस्ट्रोनॉट को एलोन मस्क की कंपनी का स्पेसशिप उन्हें पृत्वी पर लाने जा रहा हैं।

स्पेस-एक्स के ड्रैगन स्पेसशिप को कल सुवह 10 बजकर 35 मिनट पर अनडॉक किया गया, यानिकि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होकर धरती में लौटने के लिए रवाना हो चूका है। इस स्पेसशिप में सुनीता विलियम, बुच विलमोर और दो साथी को मिलाकर कुल चार एस्ट्रोनॉट यात्री लौट रहे हैं।

हर एक एस्ट्रोनॉट के वापसी पर नासा लगभग पांच सौ करोड़ रुपए खर्च करेगा, और चार यात्री के लिए कुल मिलकर दो हजार करोड़ रुपए नासा को स्पेस-एक्स को देना होगा। नासा की इस नकमियाबी के पीछे का बड़ा कारन मशहूर कंपनी बोइंग के साथ अंतरिक्ष यात्री को वापस लाने के लिए जो स्पेस क्राफ्ट तैयार किया था, वह कई कोशिसो के बाद भी सफल नहीं हो पाया।

धरती पर कब होने जा रही है वापसी

स्पेस में फंसे सभी एस्ट्रोनॉट स्पेस-एक्स के जिस स्पेसशिप से लौट रहे हैं, वह 19 मार्च की सुवह तीन बजकर सत्ताईस मिनट पर फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड करेगा। और लैंड के बाद सभी एस्ट्रोनॉट धरती पर अपना कदम रखेंगे। सुनीता विलियम दुनिया की तीसरी ऐसी महिला कह लाएगी, जिन्होंने सबसे ज्यादा 286 दिन स्पेस में बिताये हैं।

धरती वापसी के बाद हो सकते हैं हेल्थ प्रॉब्लम

नौ महीने के बाद धरती पर कदम रखने से Sunita Williams और उनके साथी एस्ट्रोनॉट को कुछ तकलीफ होने की सम्भाबनाये हैं। स्पेस स्टेशन में लम्बे समय से रहने के कारन पृत्वी के माहौल को अपनाना इन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मुश्किल होता है, जोकि उनके वापस लौटने की लाइव वीडियो में देखा जा सकता हैं।

सुनीता विलियम को ड्रैगन कैप्सूल से बहार निकल ने के समय उन्हें अपने पैरों में खरे होने में तकलीफ हो रही थीं, और उन्हें व्हील चेयर पर बिठाया गया। सुनीता विलियम समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों का यही हल था। स्पेसशिप के जीरो ग्रेविटी में रहने का यह असर हैं।

उनके शरीर और उनके दिमाग पर बोहोत बुरा असर पर सकता है। एस्ट्रोनॉट के मांसपेशिया भी कमजोर होने लगती है। ज्यादा दिनों तक जीरो ग्रेविटी में रहने से शरीर की ताकत बोहोत कम होने लगती है। धरती लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट को अपने छोटे छोटे काम में भी मुश्किल होने वाली है।

Sunita Williams
Sunita Williams 

Conclusion

Sunita Williams से जुड़ी सभी जानकारी नासा के द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार आधारित है, धरती वापस लौटने के बाद वह और उनके सभी साथी सकुशल रहे यही हम सबकी कमना है। ऐसे ही और जानकारी के लिए newskaghar24.com वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment