
सोशल मीडिया पर इस समय एक बड़ा बिवाद छिड़ गया है, असल में एक पॉपुलर पॉडकास्टर ने एक शो में एक ऐसी बात बोल दी जिसके बाद पूरा सोशल मीडिया ही धुआ धुआ हो गया है। इस पॉडकास्टर से लोगो ने कुछ ऐसा सुन लिया जिसकी उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी उनसे सुनने की।
इस पॉपुलर पॉडकास्टर का नाम है रणवीर अल्लाहबदीआ, उनके कारन समय रैना के शो इंडिअस गॉट लटेंट में इतनी बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई की अब यह मुद्दा यूट्यूब से पार्लियामेंट और नेशनल टीवी पर आ गई। समय रैना के शो में रणवीर के साथ एक और गेस्ट थी जिनका नाम अपूर्व मखीजा है, इन्होने भी काफी सारी ऐसी बात कही है शो में जो लोगो को पसंद नहीं आई और काफी ज्यादा गंदी थी।
यूट्यूब में इस शो के अपलोड होने के साथ साथ लोगों में इनके द्वारा कही गई बात को लेकर निंदा शुरू हो चुकी है। हर कोई इनके ऊपर सख्त से सख्त करवाई करने की मांग कर रहे है।
क्या है आखिर इस कंट्रोवर्सी का असली वजह?
कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना अपने शो में कई कंटेस्टेंट को लेकर आते है, और डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्र और गंदे जोक्स मारें जाते है और इस शो का नाम इंडिअस गॉट लटेंट है। इस शो में कुल 3 मुख्य कारन है जिससे की यह कंट्रोवर्सी शुरू हुई।
पहला मुख्य कारन जो मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबदीआ का है, जहा वह एक कंटेस्टेंट से पूछ ते है की अगर तुम्हारे पास दो ऑप्शन है तो तुम उन दोनों में से क्या चुनोगे। उन्होंने उस कंटेस्टेंट को उनके माता पिता के प्रिवेसी को लेकर सवाल किया, जोकि बेहद आपत्तिजनक था।
दूसरी बात जो उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा, वह सवाल भी शर्मनाक है और हमारे समाज में बिलकुल भी मन्या नहीं है। उन्होंने कंटेस्टेंट को सवाल करते हुए दो ऑप्शन रखे, उन्होंने कहा की दो करोड़ रुपए नगद लेना चाहोगे या उसके अलावा मेरे शरीर के किसी अंग विशेष का रसास्वादन करना पसंद करोगे।
और तीसरा कारन जहा गेस्ट के तोर पर शामिल अपूर्व मखीजा ने एक सवाल पूछा कंटेस्टेंट से। उन्होंने उस कंटेस्टेंट से उसकी माँ और अन्य लड़की के शरीर से जुड़ी कुछ विशेषता को लेकर सवाल किया।
गेस्ट के तोर पर किसी शो में आकर इस तरह की अश्लील और अभद्र बातें न लोगो को पसंद आई, नहीं अन्य प्रसिध्य लोगो को। समय रैना और बाकि सब शायद यह भूल गए थे की भारत देश के नागरिक अपने संस्कृति से प्रेम करता है, रिश्तों की मर्यादा को समझता है। और इस देश के नगरिक ऐसे अभद्र से भरी हुई शो को कभी नहीं आपनाये गा।

समय रैना और रणवीर अल्लाहबदीआ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
समय रैना के शो पर अभद्र और अश्लील भाषा का उपयोग करने के कारन महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डार्क कॉमेडी के नाम पर अपने दर्शको को अभद्र और अश्लील कंटेंट शेयर करना उन्हें बेहद भड़ी पड़ा। रणवीर के मुँह से ऐसी अभद्र बात सुनने के बाद लोग समझ नहीं पा रहे है की, क्या असल में यह वही रणवीर है जिनको भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सन्मानित किया गया था।
महाराष्ट्र पुलिस इस केस की छानविन कर रही है, साइबर सेल ने भी मामला दर्ज कर लिया है। शो में शामिल लगभग सभी लोगो से पूछताछ करेगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पहले ही आपत्ति जाहिर की है, 17 फरवरी को समय रैना और रणवीर अल्लाहबदीआ को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके है की बोलने की छूट का मतलब यह नहीं की आप कुछ भी बोलेंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ उन्होंने सख्त करवाई करने की मांग की है।
पुलिस की और से उठाये गए इस कदम के बाद शायद अब लोगो को और इनके जैसे और भी क्रिएटर को समझ आएगा की मजाक करने की भी एक लिमिट होती है। पर जब मजाक बढ़ते बढ़ते उस हद को पार कर देता है जो समाज में लोगो को असहज करे यह लोगो को मन्या नहीं।
Today @GuwahatiPol has registered an FIR against against certain Youtubers and social Influencers, namely
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2025
1. Shri Ashish Chanchlani
2. Shri Jaspreet Singh
3. Shri Apoorva Makhija
4. Shri Ranveer Allahbadia
5. Shri Samay Raina and others
for promoting obscenity and engaging in…
सोशल मीडिया के जरिये सभी से मांगी माफ़ी
समय रैना के शो में अपनी आपत्तिजनक स्टेटमेंट से बिवाद में फंस गएँ है इसके अलावा उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज हो गए है। अपने द्वारा दिए गए आपत्तिजनक वायन से रणवीर अल्लाहबदीआ को शायद अब अपने गलतियों का अहसास हुआ है, क्यूंकि उन्हें पसंद करने वाले उनके प्रशंशक भी अब उनकी निंदा कर रहे है।
शायद इसी को देखते हुए उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जहा वह अपने गलती को स्वीकार करते है और माफ़ी मंगते है।
I shouldn’t have said what I said on India’s got latent. I’m sorry. pic.twitter.com/BaLEx5J0kd
— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 10, 2025
समय रैना ने अपने चैनल से सभी वीडियो को किया डिलीट
समय रैना अपने शो की कंट्रोवर्सी को लेकर पुलिस, कोर्ट कचेरी और ऑडियंस की और से इतनी नेगेटिविटी मिलने के बाद समय रैना बेहद मुश्किलों से गुजर रहे है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिये बताया है की वह अपने यूट्यूब चैनल से सभी वीडियो को डिलीट कर रहे है।
Disclaimer
हमारा वेबसाइट किसी भी प्रकार से असभ्यता या अभद्रता और घृणा का प्रचार नहीं करता है, इस आर्टिकल में लिखे गए सभी जनकारी इस घटना के ऊपर और पब्लिक सोर्सेज के आधार पर जारी की गई है। ऐसे और भी सरे लेटेस्ट खबर के लिए हमारे वेबसाइट newskaghar24.com पर विजिट जरूर करें।