New Delhi Railway Station पर बेकाबू जनता की भीड़ ने लिया गंभीर रूप, जनिये कितने लोगों ने गवाई इस घटना में अपनी जान

New Delhi Railway Station Stampede
New Delhi Railway Station

महाकुम्भ से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है, बताया जा रहा है घटना के दिन देर रत को लगभग 10 बजे के आसपास नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काफी ज्यादा भागदौड़ मच गई। जिसके कारन कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। पहले बताया जा रहा था की पांच से 10 लोगो की जाने गई होगी, कुछ लोग घायल हुए होंगे।

लेकिन सूत्रों के आधार पर अभी कहा जा रहा है की कम से कम 18 लोगो की जाने गई है। श्रद्धा और अपनी आस्था के साथ कई लोग अपने परिवार के साथ महाकुम्भ के प्राबित्र नदी में स्नान करने गए थे, पर उन्हें कहा पता था की रेलवे स्टेशन की इस हादसे में उनका जीवन चला जायेगा।

हमारे देश में कई बार ऐसे भागदौड़ की घटना घाट चुकी है, और अभी तक इस बारें कोई समाधान नहीं निकला है की आखिरकार कैसे इन चीज़ों को रोका जाये। आखिर क्या हुआ था दिल्ली रेलवे स्टेशन में जिससे की इतना बड़ा हादसा हो गया आइये जानते है।

New Delhi Railway Station पर भागदौड़ होने की कारन

इस समय महाकुम्भ का पर्व चल रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग जाना चाहते है कुम्भ के इस पवन अवसर पर। लोग अपने वीकेंड, अपने छुट्टी के दिनों का फयदा उठा कर महाकुम्भ में भाग लेना चाहते थे ताकि वहां स्नान कर पाएं। आपको बता दे की कुम्भ मेला की समाप्ति 26 फेब्रुअरी को होना है।

कुम्भ मेले के समाप्ति का दिन करीब आने से पहले एक बोहोत बड़ा भीड़ पुरे देश की और से उमाड़ पड़ा। कई लोग रोड के माध्यम से, रेलवे की माध्यम से या फिर फ्लाइट्स के माध्यम से प्रयागराज पोहोचने की कोशिश कर रहे है ताकि कुम्भ मेले में शामिल हो सके।

15 फेब्रुअरी की रात को New Delhi Railway Station के प्लेटफार्म नंबर 14, 15 और 16 पर भरी भीड़ थी। स्टेशन पर प्रयागराज महाकुम्भ के लिए हजारों श्रद्धालु जमा हुए थे, और तभी घोषणा किया जाता है की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चलने वाले हैं। और प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रैन की घोषणा की गई जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई।

और इसी के कारन एक बेहद बड़ा भीड़ का मोहोल बन गया, पर क्या इसमें भी गलती आम जनता की है। वह लोग जिन्हे कुम्भ नहाकर मोक्ष पाने के उद्देश्य से संगम जाना था वह देश की राजधानी के सबसे वीआईपी स्टेशन पर सर्कार की सिस्टम और लापरवाही के हाथों प्लेटफार्म पर ही मर गए।

रेल मंत्री ने संसद में खड़े होकर दवा किया था, की दिव्य कुम्भ के लिए भव्य इंतेज़ाम कर रखे है रेलवे ने। उसी संसद से केवल 3 किलोमीटर दूर दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 की सीढ़ियों और प्लेटफार्म नंबर 16 एस्केलेटर के पास प्रयागराज जाने वाले यात्री भागदौड़ के कारन अपनी जान गवा दी।

New Delhi Railway Station Stampede

कुल कितने लोगो ने गवाई इस भीड़ में अपनी जान?

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज जाने के लिए घोषणा की गई स्पेशल ट्रैन तक पोहोचने की जलवाजी में लोगों का भीड़ बढ़ने लगा। भीड़ इतनी ज्यादा थी की लोग एक दूसरे के ऊपर गिर रहे थे, जिससे की यह हादसा हुआ। इस हादसे में 18 लोगों की मोत हुयी।

जिनमे 14 महिलाएं थी, और 4 बच्चे थे। और घायल लोगो को आईआईएमएस और एलएनजीपी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार को रेलवे और सरकार ने 10 लाख रुपए मुआबजे देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

हादसे से जुड़ी वीडियो को डिलीट करने को बोला गया

सौम्य राज जोकि एक इंडिपेंडेंट जौर्नालिस्ट है, उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन के इस हादसे को लेकर निष्पक्ष तरीके से जाँच की और अपने रिपोर्टिंग के द्वारा इस घटना के पीछे की सच्चाई को सबके सामने लाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान उनका कहना है की पुलिस प्रशासन की और से उन्हें धमकाने का प्रयाश किया गया है।

और उन्होंने जो वीडियो रिकॉर्ड की है दिल्ली रेलवे में हुई हादसे को लेकर उन सब वीडियो को भी डिलीट करने को कहा गया है। और पुलिस द्वारा उनकी फ़ोन छीन लेने का भी दवा किया है सौम्य ने।

भागदौड़ की घटना को छुपाने की कोशिश

हजारों श्रद्धालुओं को संभालने का इंतेज़ाम नहीं था, और मौत होने के बाद भागदौड़ के घटना को टालते में लगे रहे। सबसे पहले सरकार की और से कहा गया की यह एक अफवा है, इसके बाद बोलै गया कोई भागदौड़ नहीं हुयी है। थोड़ी देर बाद वयान आया भागदौड़ जैसी सिचुएशन है।

पर इसके बाद भी एक और स्टेटमेंट आया की भीड़ ज्यादा बाद गई है। और आखिर में बताया गए की सिचुएशन अब काबू में है। और यह कहकर उन 18 लोगो के मौत को दवा दिया गया। क्या रेलवे स्टेशन के इस बढ़ती भीड़ को सही से कण्ट्रोल न कर पाने के बाद अपने गलती पर पर्दा डालने के लिए ऐसा गलत स्टेटमेंट दिया गया।

Conclusion

New Delhi Railway Station में हुई इस दुर्घटना की असली वजह को आपके सामने पेश करने की कोशिश की है हमारे आजके इस आर्टिकल के द्वारा। यह सभी जनकारी प्रसिध्य न्यूज़ माध्यम के द्वारा जारी किये गए सूत्रों के आधार पर जारी किये गए है। ऐसे ही और जानकरी के लिए हमारे वेबसाइट newskaghar24.com पर विजिट करें।

Leave a Comment