
नौ अगस्त की मध्यरात को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हादसे ने पुरे देश को बड़े सदमे में दाल दिया। मेडिकल कॉलेज की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर जिसको बर्वरता के साथ पहले बलात्कार किया गया, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
एक महिला ऑन ड्यूटी डॉक्टर जो निष्ठा से अपना काम कर रही थी, छत्तीश घंटे की ड्यूटी के बाद सेमिनार हॉल में रेस्ट कर रही थी। पर उसे क्या पता था की उस रात उसके साथ ऐसे दुष्कर्म किये जायेंगे। क्या इस घटना में पीड़िता के परिवार को न्याय मिलेगा? घटना में मिले सबूत को देखते हुए ईमानदारी के साथ करवाई किया जायेगा? इन सभी सवालों का जवाव धुंध रही है जनता। इस मामले में अबतक क्या खुलासे हुए है आईये जानते है आजके इस आर्टिकल में।
कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस से जुड़ी कुछ बड़े खुलासे
Kolkata lady doctor case के मर्डर से जुड़ी कई बड़े खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से इस केस को एक आत्महत्या की छवि में पेश किया जा रहा था, पुलिस और हॉस्पिटल द्वारा इस केस को ज्यादा इम्पोर्टेंस नहीं दिया जा रहा था। लेकिन मेडिकल कॉलेज के अन्य सभी डॉक्टर, नर्स, और स्टूडेंट प्रोटेस्ट करने सड़क पर उतर आएं।
जिसके बाद कोलकाता पुलिस के ऊपर दवाव बढ़ता गया, जिसके बाद जांच के दौरान कोलकाता पुलिस संजय रॉय को इस घटना में मुजरिम के तोर पर अरेस्ट किया है। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौका दिया, रिपोर्ट के मुताबिक यह मर्डर किसी एक आदमी ने नहीं वल्कि इसके पीछे कई लोग शामिल है।
सेमिनार हॉल में लेडी डॉक्टर की मिली लाश के मुताबिक शरीर में कई चोटों के निशान थे, और शरीर में आधे कपड़े थे। जिससे यह साफ तोर पर समझा जा सकता है की पीड़िता के साथ रेप हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई लोगों के फिंगरप्रिंट्स पीड़िता के शरीर में पाएं गए थे। इसके साथ ही पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर चोट, आँखों में चोट, पीड़ित के नाखून में खून, तीन से पांच बजे के भीतर हत्या होने की सम्भावना, और गाला घोंटने की कोशिश जैसे कई सरे नई तथ्य सामने आएं है।
क्राइम स्पॉट को नष्ट करने की कोशिश
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चौदह अगस्त की रात को जिस तरह तोड़फोड़ की गई उससे कहा जा सकता है की क्राइम स्पॉट पूरी तरह से नष्ट हो चूका है। पुलिस द्वारा क्राइम स्पॉट को सील नहीं किया गया था। आखिर उस रात लोगों के भीड़ को तोड़फोड़ करने का आदेश किसने दिया कौन है इसके पीछे इन्ही सवालों के जवाव सीवीआई को ढूंढने होंगे।
सीवीआई को इस केस से संवंधित क्या सबूत मिले?
इस घटना की जांच अब सीवीआई कर रही है, और इस केस की सभी डिटेल्स को सीवीआई बेहद करीब से इन्वेस्टीगेट कर रहे है। सीएफएसएल एक्सपर्ट ने सेमिनार हॉल से फॉरेंसिक सैंपल कलेक्ट किया है। सीवीआई ने वारदात वाली रत को अस्पताल में मौजूद सभी लोगों के कॉल डिटेल्स और लोकेशन को चेक कर रहे है।
पुलिस द्वारा जिन लोगो के वयान दर्ज किये गए थे अब सीवीआई एकबार फिरसे उनके वयान ले रहे है, जिससे पहले और बाद के वयान में अगर कोई अंतर हो तो उसे पकड़ा जा सके। डॉक्टर्स और स्टाफ से भी अलग-अलग तरह से पूछताछ किया जा रहा है। अस्पताल के अंदर और बहार लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है, सूत्रों के मुताबिक अभीतक के जांच में सीवीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले है।

कोलकाता के पुलिस और सीवीआई के काम करने के तरीके में बेहद अंतर है यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। अब ऐसे में उम्मीद की जा रही है की जल्द ही इस केस में बड़ा खुलासा हो सकता है। आरजी कर अस्पताल में हुई इस घटना के बाद संदीप घोस पर सवाल उठे थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें इस कॉलेज के पद से हटा दिया। लेकिन दूसरी जगा संदीप घोष की पोस्टिंग भी हो गई, जिसको लेकर कोलकाता हाई कोर्ट ने भी सवाल उठाये है।
कोलकाता पुलिस को भी संदीप घोष से कोई खास पूछताछ करते हुए नहीं देखा गया। पर सीवीआई जबसे इस घटना की जांच कर रही है तब से संदीप घोष पर पूछताछ और सवालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है; अस्पताल में उनके द्वारा किए गए कई गैरकानूनी कामों का पर्दाफाश हुआ है और जल्द ही उन्हें इस घटना के मामले में गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अब देखना यह है की इस केस का क्या नतीजा निकलता है।
आरोपी संजय रॉय को हुई उम्रकैद
Kolkata lady doctor case में संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौ अगस्त की मध्यरात को संजय नशे की हालत में ट्रेनी डॉक्टर से बर्वरता के साथ बलात्कार किया जोकि सूत्रों के आधार पर मिली जानकारी है। इस मामले के तहत पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार किया और कोलकाता पुलिस द्वारा कोर्ट में उसकी पेशी की गई।
इस घटना में संजय को दोषी पाए जाने के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर्स जो पिछले कुछ महीनों से आंदोलन कर रहे थे, उनकी भी यहीं मांग थी की आरोपी को मृत्यु दंड की सजा सुनाई जाएँ। लेकिन कोर्ट ने संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा दी है, साथ ही लाखों रुपए का फाइन भी देना होगा।
कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित के माता पिता का फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, फिलहाल सभी वेट कर रहे है आर्डर के कॉपी मिलने की।
Disclaimer
Kolkata lady doctor case से जुड़ी सभी जानकारी सूत्रों और आधिकारिक के तोर पर बरामत हुए इनफार्मेशन के आधार पर जारी किया गया है। आगे इस घटना से जुड़ी और भी अपडेट पाने के लिए हमारे newskaghar24.com के वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।