नई VinFast VF 6 हुई लॉन्च, 510Km की रेंज और नए डिजाइन के साथ मिलेगी 60kWh की बैटरी

Neel Roy
Written by: Neel Roy

Published on:

Follow Us

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV VF 6 को बिक्लुल नए अवतार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस SUV के डिजाइन से लेकर इंटीरियर और बैटरी तक में कई बड़े बदलाव किए हैं। नया मॉडल पहले से ज्यादा आकर्षक लुक और बेहतर फीचर्स के साथ आया है, जो इलेक्ट्रिक कार पसंद करने वाले ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है।

नई VinFast VF 6 को फिलहाल वियतनाम के बाजार में पेश किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि कंपनी शुरुआती बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वियतनाम करेंसी के मुताबिक 15 मिलियन (करीब 54,496 रुपये) की छूट दे रही है। यह ऑफर 12 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी 2027 के लूनर न्यू ईयर के बाद शुरू होगी।

नई VF 6 में 60kWh की बैटरी दी गई है, जो Comfort वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक SUV के नए डिजाइन, फीचर्स, बैटरी, रेंज और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

नए डिजाइन के साथ पहले से ज्यादा आकर्षक हुई VinFast VF 6

Updated VinFast VF 6

नई VinFast VF 6 के एक्सटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसका फ्रंट और रियर लुक पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए दोनों तरफ नई लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा SUV में सेमी-रिसेस्ड डोर हैंडल मिलते हैं, जो इसके डिजाइन को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देते हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स भी शामिल किए हैं। Comfort वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि Premium वेरिएंट में बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, नए डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आती है।

नए डैशबोर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलेगा प्रीमियम केबिन

नई VinFast VF 6 का इंटीरियर भी पहले के मुकाबले काफी अपडेट किया गया है। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील और बेहतर डिजाइन वाली सीटें दी गई हैं। इसके डैशबोर्ड को भी नए तरीके से तैयार किया गया है, जहां सेंट्रल टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलता है।

SUV के आर्मरेस्ट को भी खास बनाया गया है। अब इसमें फोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक टेलगेट और साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

केबिन को आरामदायक बनाए रखने के लिए इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। खास बात यह है कि इसका एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम हवा की क्वालिटी पर नजर रखता है। इसमें आयोनाइजेशन और फिल्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। साथ ही वियतनामी भाषा में वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

नई VF 6 की बैटरी और रेंज में हुआ बड़ा बदलाव

नई VinFast VF 6 में बैटरी को भी पहले से बेहतर बनाया गया है। पुराने मॉडल में 59.6kWh की बैटरी मिलती थी, लेकिन नए मॉडल में कंपनी ने 60kWh का बैटरी पैक दिया है। इसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 174hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

रेंज की बात करें तो Comfort वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, Premium वेरिएंट में 480 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। लेकिन ध्यान रखे की वास्तविक ड्राइविंग रेंज सड़क, मौसम और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से अलग हो सकती है।

नई VF 6 में मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स

फीचर्स के साथ कंपनी ने नई VF 6 की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे कम जगह पर भी अपनी कार को पार्क करना आसान हो सकता है। इसके अलावा SUV में छह एयरबैग और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं।

इसमें ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। यह सिस्टम हाईवे और ट्रैफिक में ड्राइवर की मदद करता है। इसके अलावा ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और इंटेलिजेंट स्पीड एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

कितनी है नई VinFast VF 6 की कीमत?

Updated VinFast VF 6

कीमत की बात करें तो कंपनी ने नई VinFast VF 6 को वियतनाम में Comfort और Premium नाम से दो वेरिएंट पेश किया गया है। इसके बेस Comfort वेरिएंट की कीमत वियतनाम पैसो के हिसाब से 646 मिलियन रखी गई है, जोकि भारतीय पैसो में 23.45 लाख रुपए होते हैं।

वहीं, इसके टॉप Premium वेरिएंट को 715 मिलियन वियतनामी पैसा रखा गया हैं, जो भारतीय रुपए में लगभग 25.95 लाख रुपये होता हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी डिलीवरी 2027 के लूनर न्यू ईयर के बाद शुरू की जाएगी।

क्या भारत में भी लॉन्च होगी नई VinFast VF 6?

भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि VinFast VF 6 पहले से ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को तमिलनाडु में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में असेंबल करती है। हालांकि, वियतनाम में पेश किया गया नया अपडेटेड मॉडल फिलहाल वहां के बाजार में ही पेश किया गया है।

भारत में इसके नए मॉडल को कब पेश किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसके अपडेटेड वर्जन का इंतजार करना पड़ सकता है।

नई VinFast VF 6 की पूरी स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन जानकारी
कार का नाम VinFast VF 6 (Updated)
बॉडी टाइप इलेक्ट्रिक SUV
वेरिएंट Comfort और Premium
बैटरी पैक 60kWh
इलेक्ट्रिक मोटर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर
अधिकतम पावर 174hp
अधिकतम टॉर्क 250Nm
Comfort रेंज 510Km
Premium रेंज 480Km
लंबाई 4,246mm
चौड़ाई 1,827mm
ऊंचाई 1,616mm
व्हीलबेस 2,730mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm
अलॉय व्हील्स 17-इंच और 19-इंच
सेफ्टी 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ADAS
शुरुआती कीमत 646 मिलियन वियतनामी पैसा
टॉप वेरिएंट कीमत 715 मिलियन वियतनामी पैसा
बाजार वियतनाम

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी VinFast द्वारा वियतनाम में पेश किए गए अपडेटेड VF 6 मॉडल से संबंधित उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। कीमतों को भारतीय रुपये में लगभग परिवर्तित किया गया है। भारत में इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी अलग हो सकती है। खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Neel Roy

Neel Roy

मेरा नाम Nilay Roy है और मैं NewsKaGhar24 का Founder और CEO हूं। इस वेबसाइट पर मैं 'Neel Roy' नाम से लेख लिखता हूं और वेबसाइट के सभी लेखों का मैनेजमेंट भी खुद करता हूं। मुझे लेखन के क्षेत्र में लगभग 3 वर्षों का अनुभव है। मुझे ऑटोमोबाइल, तकनीक, रोजगार, शिक्षा, ई-स्पोर्ट्स और ताजा खबरों जैसे विभिन्न विषयों पर लिखना पसंद है। इस वेबसाइट के माध्यम से मेरा उद्देश्य पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना और उन्हें रोजाना नई खबरों से अवगत कराना है।

For Feedback - nilayr224@gmail.com