रोल्स-रॉयस एक मात्र ऐसी कार है जिसे बेहद लग्जरी और महंगे कीमत के लिए जाना जाता है, इसके प्रीमियम लुक और कम्फर्ट के लिए सभी कार प्रेमी इसको खूब पसंद करते हैं।
इस कार की कस्टमाइज शानदार डिजाइन, इंटीरियर और एक्सटेरियर की डिज़ाइन में हैंडमेड बनी हुई सभी एलिमेंट और क्वालिटी एलिमेंट के कारन इसे सभी बेहद पसंद करते है।
रोल्स-रॉयस की कीमत इतनी ज्यादा हाई और प्रीमियम होती है कि इस कार को खरीदना सभी के लिए संभव नहीं है।
भारत के कई राज्यों में इसके कई मॉडल उपलब्ध हैं, अगर आप खरीदने जाते है तो कार की कीमत उस राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग देखने को मिल सकता है।
इस कार के सभी सेगमेंट में रोल्स-रॉयस फैंटम को इस कंपनी की सबसे शानदार और महंगी कार माना जाता है।
दिल्ली, कोलकाता और जम्मू जैसे शहरों में इस कार की कीमत कुल 10.9 करोड़ से शुरू होती है।
वहीं मुंबई, अहमदाबाद, जैसे शहरों में इसकी कीमत थोड़ा बढ़कर कुल 11.2 करोड़ तक जा सकता है।
बता दे की इस कार में 6.7-लीटर का पावरफुल पेट्रोल इंजन उपलब्ध है।
इसकी इंजन कुल 563 वीएचपी का पावर और 900 एनएम का टॉर्क उतपन्न करता है।
टॉप स्पीड की बात करें इसमें कुल 250 किमी/घंटा की स्पीड देखने को मिलने वाली है और इसमें कम्फर्ट और लग्जरी का कोई कमी आपको नहीं देखने को मिलेगा।