एमजी मोटर की ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए भारत में खास ऑफर पेश किया है।

काफी कम प्राइस में वह भी शुरुआती तोर पर आप इस इलेक्ट्रिक कार को खरीद सकते है इनके नई स्कीम के तहत।

कंपनी ने बैटरी से जुड़ी सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है, जिसमें आपको सिर्फ कार की कीमत देनी होती है लेकिन बैटरी इसमें शामिल नहीं होगा।

इस प्लान के तहत सभी कस्टमर को कम कीमत में कार भी मिल जाती है और यहीं बात बैटरी की तो आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कितना इस्तेमाल करते है।

इस ऑफर के तहत एमजी कॉमेट ईवी की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए रखी गई है, और बैटरी के लिए ₹2.5 प्रति किमी देना होगा।

वहीं एमजी ज़ेडएस ईवी की कीमत करीब 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है, जिसमें 4.5 प्रति किलोमीटर के हिसाव से आपको बैटरी चार्ज के लिए देना होगा।

कॉमेट ईवी करीब 230 किमी और ज़ेडएस ईवी लगभग 461 किमी तक की रेंज प्रदान करती है, जो आपके दिनप्रति दिन के सफर के लिए बेहतर है।