HMPV Virus Symptoms क्या है? इसके शुरुवाती लक्षण को नजरअंदाज करना बड़ा सकती है आपके मुश्किलें

What are HMPV virus symptoms
HMPV Virus Symptoms

साल 2020 जब कोविद-19 जैसे वायरस के कारन पूरी दुनिया थम गई थी, लेकिन अब इस वायरस को गए हुए पांच साल हो चुके है। पर कभी इस वायरस के कारन सभी राज्य के शहर में सड़के सुनसान नजर आती थी, हस्पतालों में चीखे सुनाई पड़ती थी, स्कूल कॉलेज बंध हो गए थे। उस दौर ने लोगो के दिल में ऐसा खौफ पैदा कर दिया था की सभी को लगा था की शायद इस दौर को कभी भुला नहीं पाएंगे।

पर वैक्सीन आई, लोगो में सुधर देखने को मिला और लोग इस वायरस के खौफ को धीरे धीरे भुला रहे थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है की एक वैसा दौर फिरसे आने वाला है, क्यूं कि चीन ने एक और वायरस का जन्म दे दिया और सूत्रों का कहना है की यह भी तेजी से फेल रहा है।

अब सवाल है की, क्या इसके कारन इंडिया में लॉक डाउन होने वाला है, क्या यह कोविद-19 की तरह अपना असर दिखायेगा? इन सभी बिषय के ऊपर हमारे आजके इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले है।

चीन में फैली एक नई वायरस

कोरोना के बाद एकबार फिरसे चीन में एक नए वायरस ने दस्तक दी है, जो कई हद तक कोरोना जैसे ही है। इस वायरस का नाम एचएमपीवी यानि कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस है। फिलहाल इस वायरस के कारन लगभग चीन के कई अस्पतालों में इमरजेंसी जैसे हालत पैदा हो गए है, जिससे की आप अंदाजा लगा सकते है की यह कितना खतरनाक रूप ले चूका है।

सोशल मीडिया में फिलहाल इससे जुड़ी बोहोत सी तस्वीरें देखि जा रही है, हालांकि आपको बता दे की चीन की तरफ से अभी तक इस वायरस को लेकर ऑफिसियल तोर पर कोई भी घोषणा नहीं किया गया है। और अब भारत में भी इस वायरस के तीन मामले देखने को मिला है, जिसमे से दो मामला कर्णाटक से आया है और एक मामला गुजरात की और से आया है। जिसके बाद से लोगो में पैनिक शुरू हो गया है।

जैसे कोरोना का प्रभाव लोगो में देखने को मिला था, क्या उसी प्रकार का प्रभाव इस नए वायरस में भी देखने को मिलेगा। कोरोना के कारन भारत में कई लोगो की जान गई थी, और ऐसा सुनने को मिल रहा है की इस नए वायरस के कारन चीन में एकबार फिरसे लोगो की जान खतरे में नजर आ रही है जैसा की पहले कोविद के कारन देखने को मिला था।

एक्सपर्ट का कहना है की यह कोई नया वायरस नहीं, वल्कि साल 2001 में इस वायरस का पहचान किया गया था। इस का लक्षण भी कुछ कोरोना वायरस की तरह ही है, जैसे की खराश, सर्दी-जुकाम, छींक आना। खास कर एचएमपीवी का प्रभाव बच्चों और बुजुर्ग व्यक्ति पर देखा जा रहा है इम्यून सिस्टम की कमी के कारन।

hmpv virus min NewsKaGhar24
HMPV virus symptoms

इस वायरस से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

चीन ने इस महामारी के कारन अस्पतालों में बढ़ते भीड़ को देखते हुए फिलहाल वहा आपातकाल की घोषणा की है। भारत सरकार ने भी इस वायरस को लेकर पुरे देश में अलर्ट जारी की है। पर इस वायरस से ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है, वल्कि थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए।

पर लोगो में इस वायरस के बढ़ते हुए घबराहट को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने चीन से इस वायरस के बारें में जानकारी मांगी है। जिसके मुताबिक वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन का कहना है की, इसका प्रभाव नार्मल हैं जोकि अक्सर सर्दियों में होता है ज्यादा सीरियस कुछ नहीं है।

बच्चे बुजुर्ग लोगो पर इस वायरस के असर देखने को मिल रहा है, कम इम्युनिटी के कारन। सर्दियों के मौसम पर लोगों को थोड़ा साबधान रहना चाहिए, अगर कुछ शुरुवाती लक्षण नजर आते है तो तुरंत आईसोलेट हो जाये और डॉक्टर के सभी सलाह को फॉलो करें। बस इन सभी एहतियात को मानते हुए चलेंगे तो इस वायरस का असर नहीं पड़ेगा, इसलिए ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है।

hmpv virus testing min NewsKaGhar24

एचएमपीवी वायरस के लक्षण क्या है?

यह वायरस हर उम्र के लोगों में अपना प्रभाव फैला सकता है, खास कर छोटे बच्चे और बुजुर्ग पर। लोगो में इस वायरस से सर्दी, खांसी, बुखार, कफ, जैसे होने वाली लक्षण देखने को मिल सकता है। जिससे इंसान को थकन, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकते है। इसके साथ जिनमे पहले से डायबिटीज हृद रोग है उनपर यह वायरस ज्यादा हावी हो सकते है।

यह वायरस इन्फेक्टेड लोगों के आसपास आने से होते है। एक्सपर्ट के नजरिया से देखा जाये तो उनका मानना है की इसके लक्षण ना तो गंभीर है और नहीं खतरनाक है, पर चीन में जो वायरस उत्पत्ति हो रही है वह अगर यहाँ आ गया तो तब चिंताजनक बात हो सकती है। और चीन स्वास्थ अधिकारीयों का कहना है की लोगों में सांस लेने में परेशानी होने के कारन सभी को अस्पतालों में भर्ती होना पर रहा है।

Disclaimer

इस आर्टिकल में दिए गए सभी जानकारी भारत में इसके पाए गए कुछ लक्षण और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के द्वारा मिले सूत्रों के अनुसार जारी किये गए है। ऐसे ही और सरे न्यूज़ के लिए हमारे newskaghar24.com पर विजिट करें।

Leave a Comment