इंटरव्यू में अफसर द्वारा एक सवाल आपको हमेशा पूछा जाता है, की आप यह नौकरी क्यों चाहते हैं?

और ज्यादातर इस सवाल के सही जवाब देने पर ही उम्मीदवारों की नौकरी का कन्फोर्मशन निर्भर करता है।

अगर आपको भी यह सवाल इंटरव्यू के दौरान टेंशन में दाल देता हैं, तो इसका जवाब आपको सही तरीके से देना बहुत जरूरी है।

करियर एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि उस समय आप सिर्फ अपनी जरूरत या पद के बारे में बात न करें।

इसके बजाय यह बताएं कि आप कंपनी के लिए क्या अच्छा योगदान दे सकते हैं।

अफसर द्वारा यह सवाल पूछने कारन आपके जिम्मेदारी, काबिलियत और काम के प्रति आपके सोच को समझने के लिए।

इंटरव्यू से पहले आप कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च जरूर करें और उन्हें बताएं कि आप अपने पद को और उनके कंपनी के लिए क्या विचार रखते है।

अपने स्किल्स और आपके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में ईमानदारी से उन्हें बताएं।

एक बात याद रखें, की अगर आप अपने सभी जवाब दिल से देंगे तो आपके दिए हुए जवाब सामने वालो के लिए सच्चा और सबसे असरदार रहेगा, क्यूंकि फेक बातें तुरंत पकड़ में आ जाती हैं।