अपने बच्चे के प्रति एक माँ का अटूट प्यार जिसे देखकर सोशल मीडिया के सभी यूजर हो गए इमोशनल।
Source: Social Media
वायरल वीडियो में रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स की एक महिला कांस्टेबल जिनका नाम रीना बताया जा रहा है वह अपने छोटे से बच्चे को अपने गोद में लेकर अपनी ड्यूटी निभाती हुई नजर आईं।
Source: Social Media
यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है जहां वह अपनी काम कर रही थी, और तभी किसी ने उनका अपने बच्चे के साथ यह सुन्दर सा वीडियो बना लिया।
Source: Social Media
कांस्टेबल रीना अपने एक साल के बच्चे को संभालने के साथ साथ अपनी ड्यूटी को भी निष्ठा से निभाते हुए और यात्रियों की सुरक्षा में खड़े रहते हुए नजर आई।
Source: Social Media
स्टेशन में हुए अत्यधिक भीड़ को उन्होंने नियंत्रित किया और पब्लिक को सही दिशा में जाने के लिए सहायता भी की।
Source: Social Media
अपने बच्चे को लेकर निरंतर कर रही उनकी यह मेहनत और अपने काम के प्रति समर्पण को देखकर पब्लिक और सोशल मीडिया के यूजर उनकी खूब तारीफ कर रहे है।
Source: Social Media
वायरल वीडियो का यह दृश्य दिखाती है कि एक मां अपने कर्तव्य और परिवार दोनों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभा सकती है।
Source: Social Media