लखनऊ से एक भयानक घटना सुनने को आया है, जहां दो युवकों ने आईफोन लूटने के लिए एक डिलीवरी करने वाले लड़के की हत्या कर दी।

खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल गई और एक आईफोन के लिए किये गए इस हत्या को लोग सबसे डरावना अपराध बता रहे हैं।

डिलीवरी करने वाले की पहचान 30 वर्षीय भारत साहू के रूप में हुई है, जोकी फ्लिपकार्ट के लिए डिलीवरी का काम करता था।

आईफोन 16 लेकर कैश ऑन डिलीवरी के ऑप्शन पर यह डिलीवरी लड़का आर्डर करने वाले कस्टमर को पहुंचाने गया था, और तभी आर्डर करने वाले उन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

और आरोपियों ने हत्या के बाद इंदिरा कैनाल में उस डिलीवरी करने वाले लड़के की बॉडी को फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्या की कारन सिर्फ नए आईफोन 16 को हासिल करना था, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है।

इस घटना ने डिलीवरी करने वाले वर्कर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके बीच डर का माहौल है।

एप्पल का आईफोन 16 भले ही एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता हो, पर इंसान की जान से बढ़कर कोई भी टेक्नोलॉजी या फीचर्स नहीं होती हैं।