अभिनेत्री एली अवराम ने अपनी ज़िन्दगी से एक हैरान करने वाला खुलासा किया, जिससे की महिलाओं के सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

किसी क्लब में जाने के दौरान उनके साथ किसी अनजान शख्स ने गलत हरकत करने की कोशिश की, ऐसा अभिनेत्री का कहना है।

लेकिन एली ने घबराने के बजाय साहस दिखाते हुए उस व्यक्ति को सही सबक सिखाया।

अपने बचपन से ही उन्हें सेल्फ-डिफेंस की अच्छी ट्रेनिंग मिली है, जिससे वह इन जैसी सिचुएशन को अच्छे से संभाल पाती हैं।

इस सिचुएशन पर अभिनेत्री एली ने उस अनजान शख्स को जोरदार थप्पड़ मारा, और उनके ऐसे स्टेप लेने से वह व्यक्ति पीछे हट गया और वहाँ के मौजूत सिक्योरिटी भी मौके पर पहुंच गई।

इस तरह की इंसिडेंट उनके साथ पहले भी हो चुकी हैं, पर हर बार उन्होंने ऐसे घटनाओं का खुद ही डटकर सामना किया हैं।

अभिनेत्री एली ने सभी महिलाओं को सचेतन रहने और जरूरत पड़ने पर खुद को प्रोटेक्ट करने की सलाह दी।

उनके काम की बात करें तो एली ने मिकी वायरस, गणपत और गुडबाय जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं।